विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dunki Vs Salaar: सालार-डंकी की जंग के बीच वायरल हुआ शाह रुख का पुराना वीडियो, फिल्मों के क्लैश पर कही थी ये बात

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Mon, 06 Nov 2023 11:34 AM (GMT+05:30)

शाह रुख खान और राजकुमार हिरानी की डंकी जल्द रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही प्रभास की सालार भी ...और पढ़ें

सालार-डंकी के क्लैश के बीच वायरल हुआ शाह रुख का पुराना वीडियो, (X Image)
सालार-डंकी के क्लैश के बीच वायरल हुआ शाह रुख का पुराना वीडियो, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान दो ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान और जवान के बाद बॉक्स ऑफिस पर किंग बनकर बैठे हैं। अब एक्टर अपनी तीसरी फिल्म डंकी लेकर आ रहे हैं। इसके साथ ही एक और बड़ी फिल्म सालार रिलीज होने जा रही हैं। दोनों की बड़ी फिल्में है और बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करने वाली है।

डंकी के पीछे शाह रुख खान और राज कुमार हिरानी हैं, तो वहीं सालार के पीछे केजीएफ के डायरेक्टर प्रशांत नील और साउथ सुपरस्टार प्रभास खड़े हैं। दोनों ही पिछले कई महीनों से चर्चा में बनी हुई है और रिलीज के नजदीक बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें- Dunki का टीजर आते ही Salaar को लेकर बढ़ी हलचल, सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए प्रभास के फैंस, क्लैश पर कही ये बात

कब होगा डंकी और सालार का क्लैश ?

सालार और डंकी एक साथ क्रिसमस के मौके पर 22 दिसबंर को रिलीज हो रही है। इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस पर साल 2023 का सबसे बड़ा क्लैश होने वाला है। अब किसे मुनाफा मिलेगा और कौन घाटा सहेगा, ये तो रिलीज के बाद ही  पता चलेगा, लेकिन इस बीच शाह रुख खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर ने फिल्मों के क्लैश को लेकर बात की है।

 

वायरल हुआ शाह रुख का वीडियो

शाह रुख खान का ये वीडियो रेडिट पर वायरल हो रहा है, जो बॉली ब्लाइंड एन गॉसिप का है। वीडियो में किंग खान ने कहा कि फिल्मों का क्लैश बिल्कुल नहीं होना चाहिए, लेकिन एक साल में 200 फिल्में है और 54 हफ्ते तो किसी न किसी का क्लैश तो होगा ही। शाह रुख खान ने ये बात बाजीराव मस्तानी और दिवाले के क्लैश के दौरान कही थी। 

क्या बोले शाह रुख ?

शाह रुख खान ने फिल्मों के क्लैश को लेकर कहा, नहीं, ऐसा नहीं होना चाहिए, लेकिन 200 फिल्में है और 54 हफ्ते, तो चार फिल्में आपस में टकराएंगी ही। क्लैश से बचना मुमकिन नहीं है, क्योंकि सभी को लगता है कि उनकी फिल्म के लिए ये तारीख सही है, उनकी फिल्म बड़ी है और महंगी है, उन्होंने अच्छी फिल्म बनाई है।

यह भी पढ़ें- Dunki Teaser: शाह रुख खान की 'डंकी' में विक्की कौशल की एंट्री ने दिया सरप्राइज, ट्विटर पर ट्रेंड हुए एक्टर

हॉलीडे में कुछ नहीं खास

फिल्म के बिजनेस पर बात करते हुए एक्टर ने आगे कहा, "अगर दो बड़ी फिल्में छुट्टी के दिन रिलीज होती है और बॉक्स ऑफिस पर एक्स(रुपये) की कमाई होती है, तो उन दोनों फिल्मों को उस कमाई का आधा-आधा पैसा मिलेगा। इसलिए ऐसा बिना हॉलीडे या नॉर्मल डे पर भी हो सकता है, तब फिल्म लगभग उतनी ही कमाई करेगी। यह बस बैठकर काम करने की बात है।" 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।