यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dussehra 2022: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ करिश्मा कपूर ने मनाया दशहरा, शेयर की क्यूट तस्वीर
Dussehra 2022 आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ करिश्मा कपूर ने एक फोटो शेयर कर फैंस को दशहरा की शुभकामनाएं दी है। इस बीच आज आलिया भट्ट ने आज बेबी शावर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Dussehra 2022: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने करिश्मा कपूर के साथ मिलकर दशहरा मनाया है। दरअसल करिश्मा कपूर ने एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उन्हें इन दोनों के साथ बैठकर पोज देते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर में इन तीनों के अलावा नीतीशा नंदा भी नजर आ रही हैं। करिश्मा कपूर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'शुभ दशहरा।' वहीं उन्होंने एक फूल, एक हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी शेयर की है। साथ ही उन्होंने लिखा है, 'पारिवारिक प्यार।'
करिश्मा कपूर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है
करिश्मा कपूर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इसे 45 मिनट में 45000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। इस पर नीतू कपूर ने तीन दिल की इमोजी शेयर की है। वहीं कई लोगों ने लव, हैप्पी फैमिली, हैप्पी दशमी, सुपर पिक्चर जैसे कमेंट किये है। करिश्मा कपूर करीना कपूर की बहन है।

यह भी पढ़ें: Anjali Arora Brutally Trolled: कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा का नया वीडियो वायरल, ट्रोल ने कहा- MMS के बाद...
आलिया भट्ट ने आज बेबी शावर भी सेलिब्रेट किया है
गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने आज बेबी शावर भी सेलिब्रेट किया है। आलिया भट्ट की बेबी शावर में कई कलाकार पहुंचे थे। आलिया इस अवसर पर ट्रेडिशनल ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थी। वहीं रणबीर कपूर ने भी कुर्ता पजामा पहन रखा है। रणबीर कपूर ने टीका लगा रखा है, जिससे लगता है कि घर में पूजा का भी आयोजन किया गया था।
रणबीर कपूर की हाल ही में फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई है
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की हाल ही में फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई है। इस फिल्म का निर्देशन उनके खास दोस्त अयान मुखर्जी ने किया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार करने में सफल रही है। दोनों की इस फिल्म के दो और भाग भी रिलीज होनेवाले है। दोनों इसे लेकर उत्साहित है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी वर्ष अप्रैल में शादी की है। दोनों जल्द पैरेंट्स बनने वाले है।