यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pooja Hegde Garba Video: पूजा हेगड़े ने वैनिटी में क्रॉप टॉप और डेनिम शॉर्ट्स पहन किया गरबा डांस, फैंस हुए दंग
Pooja Hegde Garba Video पूजा हेगड़े ने एक वीडियो शेयर कर जानकारी दी है कि वह लगातार शूट के कारण गरबा को मिस कर रही है। इसके चलते उन्होंने वैनिटी वैन मे ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Pooja Hegde Garba Video: फिल्म सर्कस में नजर आने वाली पूजा हेगड़े में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें वैनिटी में गरबा खेलते हुए देखा जा सकता है। पूजा हेगड़े फिल्म एक्ट्रेस है। वह जल्द फिल्म किसी का भाई, किसी की जान में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा रणवीर सिंह और जैकलीन फर्नांडिस की अहम भूमिका होगी।
पूजा हेगड़े ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है
पूजा हेगड़े ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें वैनिटी में गरबा खेलते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'वैनिटी में गरबा। जब आप हर दिन शूट कर रहे हो और गरबा का फोमो हो जाएं। उनका वीडियो कई लोगों को पसंद आया है। इसके पहले पूजा हेगड़े को मुंबई में स्पॉट किया गया था। वह जिम के बाहर नजर आईं थीं। इस अवसर पर उन्होंने शानदार जैकेट, क्रॉप टॉप और ब्लैक लेगिंग्स पहन रखी थी। इसमें उनके एब्स भी नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें: KBC 14 Big B 80th Birthday: कौन बनेगा करोड़पति 14 के मंच पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, वायरल हुआ वीडियो
पूजा हेगड़े जल्द महेश बाबू के साथ फिल्म SSMB28 में नजर आएंगी
पूजा हेगड़े जल्द महेश बाबू के साथ फिल्म SSMB28 में नजर आएंगी। इस फिल्म का पहला शेड्यूल शूट कर लिया गया है। फिल्म का अगला शेड्यूल 10 अक्टूबर से शुरू होगा। पूजा हेगडे महेश बाबू के साथ 2019 में आई फिल्म महर्षि में भी नजर आ चुकी है।
यह भी पढ़ें: Navya Naveli Nanda विजयादशमी के अवसर पर दुर्गा पंडाल में ढाक बजाती आईं नजर, देखें वायरल वीडियो
पूजा हेगड़े विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म जन गण मन में भी नजर आएंगी
पूजा हेगड़े विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म जन गण मन में भी नजर आएंगी। वहीं वह सलमान खान के साथ फिल्म किसी का भाई, किसी की जान में भी नजर आने वाली है। पूजा हेगड़े ने फिल्म मोहनजोदाड़ो से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पूजा हेगड़े की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की जाती है। वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी है। उन्होंने कई कलाकारों के साथ काम किया है।
