Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    51 साल पहले राज कपूर को आखिरी कल्ट गाना दे गए थे मुकेश, Lata Mangeshkar संग दी थी आवाज; दिल छू लेंगे बोल

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 11:48 AM (IST)

    51 साल पहले सिंगर मुकेश (Mukesh) ने आखिरी बार राज कपूर (Raj Kapoor) के लिए गाना गाया और एक ऐसा गीत दिया जो आज बाद भी कल्ट क्लासिक है। ...और पढ़ें

    राज कपूर के लिए मुकेश ने गाया सदाबहार गाना। फोटो क्रेडिट- एक्स

    राज कपूर के लिए मुकेश ने गाया सदाबहार गाना। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जिस तरह किशोर कुमार (Kishore Kumar), राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) की आवाज बन गए थे, ठीक उसी तरह दिग्गज गायक मुकेश ने भी राज कपूर की आवाज बनकर सिनेमा को सुपरहिट गानों से नवाजा।

    जब भी कोई संगीतकार राज कपूर के लिए गाना बनाता तो सबसे पहले उनके मन में मुकेश का ही ख्याल आता। दोनों ने मिलकर कई कल्ट गाने बनाए। राज कपूर का आखिरी गाना भी मुकेश ने ही गाया था जो 51 साल बाद भी अमर है। 

    मुकेश ने गाया था राज कपूर के लिए आखिरी गाना

    5 दशक पहले मुकेश की आवाज में आखिरी बार राज कपूर का गाना आया जो हमेशा की तरह कल्ट क्लासिक में छा गया। इस गीत के बोल वर्तमान में जीना, संघर्षों को मुस्करा कर गले लगाना और प्रेम भाव से रहना सिखाती है। 

    Raj Kapoor Mukesh

    Raj Kapoor and Mukesh with Shankar- X

    सुपरहिट हुआ था कल्ट क्लासिक गीत

    यह गीत राज कपूर की फिल्म धरम करम (Dharam Karam, 1975) का 'एक दिन बिक जाएगा माटी के मोल' (Ek Din Bik Jayega Mati Ke Mol)। फिल्म में रणधीर कपूर और रेखा मुख्य भूमिकाओं में थे और राज कपूर ने रणधीर के पिता की भूमिका निभाई थी। वह स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान ही 'एक दिन बिक जाएगा माटी के मोल' गीत गाते हैं जिसे ओरिजिनली दिग्गज गायक मुकेश (Mukesh) ने आवाज दी।

    गाने के बोल हैं खूबसूरत

    यह मुकेश का आखिरी गीत था जो उन्होंने राज कपूर (Raj Kapoor) की आवाज बनकर गाया। राज कपूर के लिए दर्जनों गाने गा चुके मुकेश ने आखिरी बार राज कपूर को एक ऐसा सदाबहार गीत दिया जिसके बोल 56 साल बाद भी नए लगते हैं और गीत कल्ट क्लासिक बन गए हैं। इस गीत को उन्होंने लता मंगेशकर और पूर्णिमा के साथ गाया था।

    खबरें और भी

     

    इस गीत की धुन भी बहुत ही खूबसूरत थे जिसका श्रेय म्यूजिक डायरेक्टर आरडी बर्मन को जाता है। बात करें गाने के बोल की तो इस खूबसूरत लिरिक्स को मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे। उनका एक-एक बोल गहरे इमोशन से भरा हुआ है। यह गीत 56 साल बाद भी लोगों के दिलों पर राज करता है।

    यह भी पढ़ें- Radio पर बैन था Lata Mangeshkar का ये सुपरहिट गीत, गलती से लूप पर बजता रहा; 66 साल पहले लिरिक्स बना था सिर दर्द

    यह भी पढ़ें- मुंबई की असली बारिश में शूट हुआ अमिताभ का यह गाना, किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने दी आवाज; आज भी थिरकते हैं लोग