Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ek Din Trailer: प्यार की तलाश में निकले Junaid Khan, साई पल्लवी संग 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज

    Updated: Wed, 11 Mar 2026 02:02 PM (GMT+05:30)

    सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान की अगली फिल्म एक दिन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस रोमांटिक मूवी में उनके साथ साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी लीड रोल मे ...और पढ़ें

    एक दिन का ट्रेलर रिलीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    एक दिन का ट्रेलर रिलीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय से आमिर खान की बेटे जुनैद खान की अगली फिल्म एक दिन की चर्चा जोरो से हो रही है। इस मूवी में जुनैद साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार साई पल्लवी संग इश्क लड़ाते हुए नजर आएंगे। मंगलवार को मेकर्स की तरफ से एक दिन के ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी गई थी।

    तय समयानुसार रोमांटिक ड्रामा एक दिन का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें जुनैद खान प्यार की तलाश में भटकते हुए नजर आ रहे हैं। इस मूवी की पहली झलक कैसी है, आइए एक नजर डालते हैं-

    सामने आया एक दिन का ट्रेलर

    जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर एक दिन हिंदी सिनेमा की मोस्ट अवेटेड मूवीज में से एक हैं। बतौर निर्माता आमिर खान को भी इस मूवी से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। ट्रेलर को देखकर ऐसा लग रहा है कि शायद ये फिल्म आमिर की उम्मीदों की पर खरी उतरेगी।

    यह भी पढ़ें- 'ऐसा मत कर यार...', Arijit Singh के रिटायरमेंट से Aamir Khan को हुआ दुख, आखिरी गाना किया रिकॉर्ड!

    ekdin

    गौर किया जाए एक दिन के ट्रेलर की तरफ तो इसमें दिखाया गया है कि जुनैद कि किरदार को सच्चे प्यार की तलाश होती है, जो साई पल्लवी के कैरेक्टर की वजह के उनकी तलाश पूरी होती है। 

    सब कुछ सही चल रहा होता है और दोनों का प्यार परवान चढ़ जाता है। लेकिन फिर अचानक कुछ ऐसा होता है कि इनके रिश्ते में दरार आ जाती है और दोनों जुदा हो जाते हैं। जुनैद अपना खोया प्यार दोबारा से पाने के लिए जद्दोजहद करने लगते हैं, जो इस मूवी की कहानी के रोमांच को बढ़ाता है।

    कुल मिलाकर कहा जाए तो एक दिन का ट्रेलर काफी प्रभावशाली है और फैंस को ये काफी पसंद आ रहा है। माना जा रहा है कि लव स्टोरी ड्रामा के तौर पर एक दिन ऑडियंस को पसंद आ सकती है। 

    खबरें और भी

    कब रिलीज होगी एक दिन

    फिल्म एक दिन का निर्माण आमिर खान के होम प्रोडक्शंस के बैनर तले हुआ है। इस रोमांटिक थ्रिलर 'एक दिन' में साई पल्लवी और जुनैद खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। बात की जाए मूवी के डायरेक्टर के बारे में तो इसका निर्देशन सुनील पांडे ने किया है और इसके प्रोड्यूसर्स आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित हैं। मालूम हो कि जुनैद और साई की एक दिन को 1 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें- आमिर खान ने बताई Arijit Singh से मिलने की असली वजह, बोले- 'रिटायरमेंट रोकने के लिए...'