Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इन सेलेब्स को Ekta Kapoor ने फर्श से अर्श तक पहुंचाया, रश्मिका मंदाना का नाम है सबसे आगे

    Updated: Thu, 06 Jun 2024 07:55 PM (IST)

    टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक छा जाने वाली फीमेल प्रोड्यूसर एकता कपूर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एकता ने पिता की मदद लिए बिना अपना करियर ब ...और पढ़ें

    bollywood actors launched by Ekta Kapoor (Photo Instagram)
    bollywood actors launched by Ekta Kapoor (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी इंडस्ट्री की क्वीन नाम से मशहूर एकता कपूर (Ekta Kapoor) 7 जून को अपना 49वां जन्मदिन मनाने वाली हैं। 7 जून 1975 को उनका जन्म अभिनेता जितेंद्र के घर हुआ था। पिता की तरह उन्होंने भले की एक्टिंग की दुनिया में कदम न रखा हो, लेकिन प्रोड्यूसर के तौर पर उन्होंने टीवी की दुनिया खूब नाम कमाया। हालांकि, पिछले कुछ सालों से वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमा रही हैं।

    वह आज के दौर में इंडस्ट्री की सबसे कामयाब फीमेल प्रोड्यूसर कहलाती हैं। उन्होंने छोटे पर्दे पर कई सुपरहिट शोज दिए और कई मशहूर सेलेब्स ने उनके ही शोज से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इतना ही नहीं एकता ने  सेलेब्स को बड़े पर्दे पर भी लॉन्च किया। आए डालते हैं इन सेलेब्स पर एक नजर, जिनका करियर एकता ने फर्श से अर्श तक पहुंचाया।

    यह भी पढ़ें- पोते और नाती के साथ Jeetendra ने काटा 82वें जन्मदिन का केक, वीडियो हुआ वायरल

    बोनिता राजपुरोहित

    एकता कपूर की फिल्म 'एलएसडी 2' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस बोनिता राजपुरोहित हैं, जोकि एक ट्रांसजेंडर भी हैं। एक ट्रांसजेंडर होते हुए फिल्म इंडस्ट्री तक अपना रास्ता बनाना। कभी उनके लिए दो वक्त की रोटी का गुजारा करना भी मुश्किल था। बोनिता राजपुरोहित राजस्थान के गांव डूंगरी की रहने वाली हैं।

    उर्फी जावेद

    बोनिता राजपुरोहित के बाद एकता की फिल्म 'एलएसडी 2'से उर्फी जावेद ने भी इस साल डेब्यू किया। ये फिल्म 9 अप्रैल 2024 को रिलीज हुई थी। 

    कुशा कपिला

    एक भारतीय फैशन एडिटर, सोशल मीडिया पर्सनालिटी, कॉमेडियन, अभिनेत्री और यूट्यूबर कुशा कपिला ने एकता कपूर की फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग जो साल 2023 में रिलीज हुई। इससे अपना डेब्यू किया था।

    डॉली सिंह

    सोशल मीडिया पर्सनालिटी डॉली सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने बीते साल एकता की फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग से अपना डेब्यू किया था।

    रश्मिका मंदाना

    साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म गुडबाय से साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया था।

    यह भी पढ़ें- Salman Khan के साथ पंगा लेंगी एकता कपूर, Bigg Boss के अगले सीजन संग आएगा ये रियलिटी शो?

    खबरें और भी