Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अडल्ट कंटेंट से भरपूर फिल्म LSD 2 में दिखेंगे 8 नए चेहरे, क्यों चर्चा में आईं Bonita Rajpurohit?

    Updated: Sun, 07 Apr 2024 06:29 PM (GMT+05:30)

    ढेर सारे बोल्ड कंटेंट से भरी डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी की फिल्म एलएसडी 2 के टीजर ने सोशल मीडिया पर हल्ला मचा दिया। फिल्म रिलीज से थोड़े ही दिनों की दूरी ...और पढ़ें

    'एलएसडी 2' एक्टर बोनिता राजपुरोहित. फोटो क्रेडिट- बालाजी मोशन पिक्चर्स इंस्टाग्राम
    'एलएसडी 2' एक्टर बोनिता राजपुरोहित. फोटो क्रेडिट- बालाजी मोशन पिक्चर्स इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अडल्ट मूवी है 'एलएसडी 2'
    2. फिल्म की लीड एक्टर है ट्रांसजेंडर वुमन
    3. राजस्थान से मुंबई आईं बोनिता राजपुरोहित

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिल्वर स्क्रीन पर दिखने वाली हर कहानी कुछ न कुछ कहती है। इसी सिलसिले में एकता कपूर (Ekta Kapoor) फिल्म 'एलएसडी 2' लेकर आ रही हैं। बोल्ड और अडल्ट कंटेंट से भरपूर इस मूवी के टीजर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। 

    8 नए चेहरों को लॉन्च करेंगी एकता कपूर

    जिस तरह 'एलएसडी 2' को लेकर बज है, उससे एक बात साफ है कि यह एक ऐसी मूवी नजर आ रही है, जिसकी कहानी रोंगटे खड़े कर दे। टीजर रिलीज के दौरान फिल्म के कुछ एक्टर्स पर नजर गई थी। इस मूवी से उर्फी जावेद (Urfi Javed) बॉलीवुड में पहला कदम रखेंगी। इस फिल्म से कुल 8 लोगों का डेब्यू होगा। वहीं, फिल्म के लीड एक्टर को लेकर हर ओर चर्चा है। हर कोई यह जानने के लिए बेताब है कि टीजर में नजर आ रहीं ट्रांसजेंडर एक्टर आखिर हैं कौन? 

    बालाजी मोशन पिक्चर्स ने वीडियो शेयर कर 'एलएसडी 2' की लीड एक्टर से मिलवाया है। ऐसा पहली बार होगा, जब एक ट्रांसजेंडर बड़े पर्दे पर लीड एक्टर के तौर पर दिखेगी। 

    कौन हैं बोनिता राजपुरोहित

    'एलएसडी 2' आज की जेनरेशन के लिए प्यार के क्या मायने हैं, ये दिखाती है। कूल बने रहने के लिए बड़े शहरों के यंगस्टर्स क्या से क्या कर जाते हैं, इसकी झलक 'एलएसडी 2' में देखने को मिलेगी। मूवी की लीड कैरेक्टर का नाम है 'कुलु' और इसे प्ले किया है बोनिता राजपुरोहित ने। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Balaji Motion Pictures (@balajimotionpictures)

    बालाजी मोशन पिक्चर्स की तरफ से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें बोनिता अपनी दर्द भरी कहानी बता रही हैं। बोनिता ने बताया कि बताया कि वह राजस्थान के एक छोटे से गांव डूंगरी से आती हैं। उन्होंने कहा- शुरुआत से ही मैंने अपने आप के बारे में फिल्मों के जरिए जाना। जब मैं फिल्मों में कभी अपने जैसा इंसान देखती थी, तो लगता था हां ये मेरे जैसा ही है। मेरे लिए सबसे बड़ा मोटिवेशन रहा है कि लोग मुझे स्क्रीन पर भी पसंद करें।

    खबरें और भी

    अपने जैसा ही कैरेक्टर प्ले करेंगी बोनिता 

    लोग स्क्रीन पर भी ट्रांस को रिप्रेजेंट करता देख पसंद करें। मैं एक छोटे से प्रोडक्शन कंपनी में काम करती थी, जहां मेरी सैलरी 10 से 15 हजार तक थी। उतनी सैलरी में तो गुजारा करना भी मुश्किल हो जाता था। मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे एक्टिंग का रोल मिलेगा। लेकिन यहां तो मुझे सही मायने में बॉलीवुड फिल्म का किरदार निभाने को मिला, तो कुछ सपने असल में पूरे होते हैं। ये पूरा सफर मेरे लिए बहुत मुश्किल रहा है। फिल्म में मुझे किसी का कैरेक्टर प्ले नहीं करना है क्योंकि मैं खुद के ही ट्रिगर पॉइंट को टच कर रही हूं, जो कि मेरे खुद के मसले हैं। 

    'एलएसडी 2' का ट्रेलर कुछ ही दिनों में जारी किया जाएगा। फिल्म 19 अप्रैल को रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें: Jaya Bachchan ने अमिताभ को अपनी 'जंजीर' से बांध यूं बनाया था 'शहंशाह', पहली बार यहां हुई थीं आंखे चार