विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ALTT पर बैन लगने के बाद Ekta Kapoor का फूटा गुस्सा, बोलीं- 'जिसे भी इसकी फिक्र हो...'

Published: Sat, 26 Jul 2025 08:07 AM (IST)

OTT Platform Ban in India हाल ही में सरकार ने 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को बैन कर दिया जिसमें एडल्ट कंटेंट ...और पढ़ें

आल्ट के बैन होने के बाद एकता कपूर ने जारी किया बयान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
आल्ट के बैन होने के बाद एकता कपूर ने जारी किया बयान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. ALTT पर सरकार ने लगाया बैन
  2. 25 एडल्ट OTT प्लेटफॉर्म पर लगा बैन
  3. बैन लगने के बाद एकता का आया बयान

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ALTT Ban in India: बीते दिन सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया और वल्गर कंटेंट परोसने वाले कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को बैन कर दिया जिसमें से एक आल्ट (ALTT) भी था। इसका पहले नाम आल्ट बालाजी (ALT Balaji) था जिसकी को-फाउंडर टीवी की क्वीन एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर थीं।

जीतेंद्र की बेटी एकता कपूर (Ekta Kapoor) के आल्ट बालाजी कई बार अपने कंटेंट की वजह से विवादों में आ चुकी है। अब सरकार ने इस पर जैसे ही बैन लगाया है, वैसे ही एकता की तरफ से सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया है।

बैन लगने के बाद बोलीं एकता कपूर

ALTT पर बैन लगने के तुरंत बाद एकता कपूर ने बयान जारी करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है और साफ तौर पर इस ओटीटी प्लेटफॉर्म से अपना पल्ला झाड़ लिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बयान जारी करते हुए कहा कि आल्ट से अब उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने 2021 में ही इससे नाता तोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें- Netflix के कंटेंट पर अनुराग कश्यप की तंजबाजी, Ekta Kapoor ने भी नहीं रहने दी कोई कसर

ALTT से एकता कपूर ने तोड़ा नाता

एकता कपूर के पोस्ट में आगे कहा गया, "मीडिया में ऐसी खबरें चल रही हैं कि अधिकारियों ने ALTT को बैन कर दिया गया है, हालांकि इन खबरों के विपरीत मिस एकता कपूर और मिसेज शोभा कपूर किसी भी तरह से ALTT से जुड़ी नहीं हैं और उन्होंने जून 2021 में ही ALTT से अपना नाता तोड़ लिया था। ऊपर दिए गए तथ्यों के विपरीत किसी भी तरह के आरोप का कड़ा खंडन किया जाता है और मीडिया से अनुरोध है कि वे सही तथ्य पेश करें।"

View this post on Instagram

A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)

इस पोस्ट को शेयर करते हुए एकता कपूर ने कैप्शन में लिखा, "उनके लिए जिन्हें इसको लेकर फिक्र है।" मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही एकता कपूर ने एक इंटरव्यू में ALTT पर परोसे जा रहे कंटेंट को डिफेंड किया था।

किन प्लेटफॉर्म्स को किया गया बैन

  1. ALTT
  2. Ullu
  3. Adda TV
  4. Big Shots App
  5. Boomex
  6. Bull App
  7. Desiflix
  8. Feneo
  9. Fugi
  10. Gulab App
  11. Hitprime
  12. HotX VIP
  13. Hulchul App
  14. Jalva App
  15. Kangan App
  16. Look Entertainment
  17. Mojflix
  18. MoodX
  19. Navarasa Lite
  20. NeonX VIP
  21. ShowHit
  22. ShowX
  23. Sol Talkies
  24. Triflicks
  25. Wow Entertainment

यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi नहीं, पहले ये था सीरियल का नाम... इस खास शख्स से इंस्पायर्ड है कहानी