Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bold वेब सीरीज के चलते मुश्किल में फंसी Ekta Kapoor, जीतेंद्र की बेटी के खिलाफ कोर्ट ने दिया ये आदेश

    Updated: Sun, 16 Feb 2025 03:26 PM (IST)

    फेमस टीवी और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) एक बार फिर विवादों से घिर गई हैं। एक्ट्रेस एक पुराने मामले में बुरा फंसी हैं। मुंबई की अदालत ने ...और पढ़ें

    एकता कपूर के खिलाफ केस पर कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    एकता कपूर के खिलाफ केस पर कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर (Ekta Kapoor) छोटे पर्दे पर कई सुपरहिट शोज बना चुकी हैं। वह अपना ओटीटी प्लेटफॉर्म आल्ट बालाजी भी चलाती हैं, जो अपने बोल्ड वेब शोज के लिए काफी लाइमलाइट में रहता है। ओटीटी पर बोल्ड कंटेंट परोसने के लिए एकता कपूर कई बार लीगल प्रॉब्लम्स में भी फंस चुकी हैं। अब एकता के खिलाफ एक बोल्ड शो में भारतीय सेना को अपमान करने के आरोप पर कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है।

    दरअसल, एकता कपूर पर उनकी वेब सीरीज एक्सएक्सएक्स में भारतीय सैनिकों का अपमान करने का आरोप है। यह आरोप यूट्यूबर विकास पाठक ने लगाया है, जिन्हें 'हिंदुस्तानी भाऊ' के नाम से भी जाना जाता है। विकास पाठक ने एकता कपूर, उनके ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी और उनके माता-पिता (जीतेंद्र और शोभा कपूर) के खिलाफ बांद्रा मजिस्ट्रेट अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी।

    एकता कपूर के खिलाफ जांच के आदेश

    अब विकास पाठक के इस केस पर अदालत ने सुनवाई की है। 15 फरवरी को अदालत ने पुलिस को मामले की जांच करने का आदेश दिया है और 9 मई तक रिपोर्ट पेश करने को कहा है। जांच के बाद उन पर कार्रवाई भी हो सकती है। फिलहाल, एकता कपूर या ऑल्ट बालाजी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

    यह भी पढ़ें- Radhika Apte की बुराई करना Ekta Kapoor पर पड़ा भारी, पुराना वीडियो देख चढ़ा फैंस का पारा

    Ekta Kapoor

    Ekta Kapoor - Instagram

    किस सीन पर मचा बवाल?

    एकता कपूर की वेब सीरीज पर सैनिकों के अपमान का आरोप लगाया गया है। यूट्यूबर विकास पाठक ने एकता कपूर और उनके ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उन्होंने कहा था कि ऑल्ट बालाजी पर प्रसारित एक वेब सीरीज के एक एपिसोड में एक सैन्य अधिकारी को आपत्तिजनक सीन में दिखाया गया है। पाठक का आरोप है कि इस सीन में राष्ट्रीय प्रतीक के साथ भारतीय सेना की वर्दी का भी गलत इस्तेमाल किया गया है, जो देश की गरिमा और गौरव का अपमान है। 

    खबरें और भी

    कौन सी है वेब सीरीज?

    एकता कपूर की वेब सीरीज एक्सएक्सएक्स साल 2018 में रिलीज हुई थी, जिसके दूसरे सीजन पर बवाल हुआ था। 2020 में इस हिंदुस्तान भाऊ ने एकता कपूर के खिलाफ विवादित सीन को लेकर केस दर्ज कराया था। यह वेब सीरीज आल्ट बालाजी में स्ट्रीम हुआ था। 

    यह भी पढ़ें- 'मैं क्यों मना करूं...'Ram Kapoor ने इंटीमेट सीन को बताया Ekta Kapoor का आइडिया, भड़कीं निर्माता