यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'मैं क्यों मना करूं...'Ram Kapoor ने इंटीमेट सीन को बताया Ekta Kapoor का आइडिया, भड़कीं निर्माता
पॉपुलर सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं ने काफी समय तक टीवी पर राज किया। यह सीरियल दर्शकों की पहली पसंद था। फैंस को राम और प्रिया की जोड़ी खूब पसंद आई। हाला ...और पढ़ें

HighLights
- सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं में साथ किया काम
- एकता कपूर ने राम कपूर पर साधा निशाना
- इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जताई नाराजगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एकता कपूर को टीवी की क्वीन कहा जाता है। टीवी के कई दमदार और लॉन्ग लॉस्टिंग शो उन्हीं की देन हैं। वहीं उनके सीरियल में काम करने वाले लोगों के साथ भी उनका बड़ा अच्छे रिलेशन रहता है। बड़े अच्छे लगते हैं एकता कपूर के पॉपुलर सीरियलों में से एक है।
एकता कपूर ने किस पर कसा तंज?
लेकिन इस बार एक्ट्रेस अपनी दोस्ती नहीं बल्कि अपने बेबाक अंदाज के लिए चर्चा में हैं। दरअसल एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है जिसमें उन्होंने कुछ एक्टर्स को 'अनप्रोफेशनल' कहा और बोला कि उनके शो के बारे में झूठी और गलत जानकारी ना दें। अब फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि क्या एकता यहां किसके बारे में बात कर रही हैं?
यह भी पढ़ें: Radhika Apte की बुराई करना Ekta Kapoor पर पड़ा भारी, पुराना वीडियो देख चढ़ा फैंस का पारा
अपनी पोस्ट में एकता कपूर ने लिखा- 'जो अनप्रोफेशनल एक्टर्स मेरे शोज के बारे में इंटरव्यू दे रहे हैं, उन्हें चुप हो जाना चाहिए। झूठी जानकारी और मनगढ़त कहानियां मेरे कुछ नहीं बोलने तक ही चल सकती हैं। लेकिन चुप्पी में भी गरिमा होती है। बता दें कि एकता के इस रिएक्शन पर राम कपूर ने रिएक्ट नहीं किया है। लेकिन सीरीयल बड़े अच्छे लगते हैं के इंटीमेट सीन की वजह से उन्हें ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी।'

क्या है पूरा मामला जिसको लेकर हुआ बवाल?
दरअसल साल 2017 में Ram Kapoor ने एकता कपूर के सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में काम किया था जिसमें उन्होंने स्क्रीन पर साक्षी तंवर संग लिपलॉक किया था। इसके बारे में खूब चर्चा हुई थी। राम ने इंटरव्यू में बताया कि ये एकता कपूर का आइडिया था।
खबरें और भी
एकता ने करने के लिए कहा था -राम कपूर
राम कपूर ने कहा कि उन्हें वो सीन करने से ऐतराज था लेकिन एकता ने उनसे ऐसा करने के लिए कहा। इसके लिए उन्होंने पहले साक्षी से भी परमिशन ली कि अगर उन्हें ये पसंद नहीं तो वो एकता से बात कर लेंगे। सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में राम ने कहा, 'एक अभिनेता के तौर पर मेरा काम अपना काम करना है। मुझे किसी को स्पष्टीकरण देने की जरूरत नहीं है... मेरा काम है स्क्रिप्ट को फॉलो करो... मैं कैसे बोल सकता हूं कि ये मैं नहीं कर सकता, तब मैं एक्टर नहीं हूं... इसलिए मैंने कुछ भी गलत नहीं किया।
.jpg)
राम और साक्षी के इस सीन के बाद अचानक से शो की टीआरपी गिर गई थी। ऐसा पहली बार हुआ था जब किसी टीवी शो में इस कदर इंटीमेसी देखने को मिली थी।
यह भी पढ़ें: अल्ट बालाजी और एकता कपूर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें? कार्रवाई न करने पर कोर्ट का दिल्ली पुलिस को नोटिस