Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Thank You For Coming को बताया महिलाओं का शर्मनाक टॉपिक, Ekta Kapoor ने यूं लगाई यूजर की लताड़

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 06:07 PM (IST)

    Ekta Kapoor Post एकता कपूर ने रिया कपूर के साथ मिलकर फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग (Thank You For Coming) को प्रोड्यूस है लेकिन ये फिल्म दर्शकों को पसंद न ...और पढ़ें

    Rhea Kapoor, Ekta Kapoor, Thank you for coming
    Rhea Kapoor, Ekta Kapoor, Thank you for coming

    HighLights

    1. 'थैंक यू फॉर कमिंग' को लेकर यूजर ने कहीं ऐसी बात
    2. एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
    3. 'ऐसी फिल्में बनाने से हम नहीं रुकेंगे थैंक यू फॉर कमिंग'

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Ekta Kapoor Post: एकता कपूर (Ekta Kapoor) को टीवी इंडस्ट्री की क्वीन कहा जाता है। पिछले कुछ सालों से एकता ने अपना हाथ बड़े पर्दे और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आजमाया है। उन्होंने वीरे दी वेडिंग से लेकर रागनी एमएमएस 2 और ग्रेट ग्रैंड मस्ती को प्रोड्यूस किया है।

    अब हाल ही में उन्होंने रिया कपूर के साथ मिलकर फिल्म  'थैंक यू फॉर कमिंग' (Thank You For Coming) को  प्रोड्यूस है, लेकिन ये फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया। अब एकता ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौथा पोस्ट भी साझा किया है। इससे पहले सोमवार को उन्होंने ट्रोलर्स को जमकर लताड़ भी लगाई थी।

    यह भी पढ़ें- Thank You For Coming Twitter Review: महिलाओं की रोमांटिक लाइफ की कहानी के साथ कितना जस्टिस कर पाई मूवी?

    एकता कपूर का पोस्ट

    'थैंक यू फॉर कमिंग' (Thank You For Coming) के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही एकता कपूर ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए एक फेमस ट्रेड जर्नलिस्ट को लताड़ा है। उन्होंने लिखा-  "मैंने कभी भी ट्रेड वेबसाइटें नहीं पढ़ी हैं और न ही उन्होंने कभी उन फिल्मों के बारे में बताया है जिन्हें मैं बनाना चाहती हूं। हालांकि, यह मेरे ध्यान में आया है कि एक ट्रेड पत्रकार मेरे और मेरे साथियों के खिलाफ खतरनाक पोस्ट कर रहा है। उन्होंने फिल्म नहीं देखी है, लेकिन फिर भी वह हमारे फिल्म द्वारा दिए गए संदेश से नाराज हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इसे महिलाओं द्वारा टॉपिक बताया है। उनका कहा है कि ऐसी कहानियों का 'हिंदी सिनेमा' में कोई स्थान नहीं है।

    आप मेरी निराशा की कल्पना कर सकते हैं। इन जैसे लोगों की वजह से हमारी इंडस्ट्री में कैसा असर पड़ता है। क्या हम एसे ठीक है? हम ऐसे के बारे में न सोचते हुए चाहते है कि 'थैंक यू फॉर कमिंग' जैसी फिल्में आती रहे। कोई आपको नहीं बता सकता कि आपको क्या करना है। हम नहीं रुकेंगे  'थैंक यू फॉर कमिंग'।

    View this post on Instagram

    A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)

    यह भी पढ़ें- Thank You For Coming Collection Day 3: कछुए की चाल चल रही है शहनाज गिल-भूमि पेडनेकर की मूवी, संडे को हाल बेहाल

    फिल्म ने कमाए इतने करोड़

    भूमि पेडनेकर, शहनाज गिल, कुशा कपिला, डॉली सिंह और शिबानी बेदी की ये फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई थी। मूवी ने चार दिन में 5 करोड़ भी नहीं कमाए है। मूवी की कमाई के चौथे दिन का आंकड़े सामने आया है। सोमवार को इससे 35 लाख की कमाई की है।