Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Will Smith ने ऑस्कर अवार्ड में हुए 'थप्पड़ कांड' को लेकर किया खुलासा, बताई पूरी बात

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 30 Nov 2022 01:55 PM (GMT+05:30)

    Will Smith Infamous Oscars Slap विल स्मिथ का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में ऑस्कर अवार्ड्स सेरेमनी के दौरान कॉमेडियन क्रि ...और पढ़ें

    Will Smith Infamous Oscars Slap: विल स्मिथ हॉलीवुड कलाकार है।
    Will Smith Infamous Oscars Slap: विल स्मिथ हॉलीवुड कलाकार है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Will Smith Infamous Oscars Slap: बॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ ने ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में हुए थप्पड़ कांड पर अब बात की है। उन्होंने इस वाकये को याद कर बताया कि वे किस कारण से भड़क गए और स्टेज पर जाकर उन्होंने कॉमेडियन क्रिस रॉक को चांटा जड़ दिया। 

    विल स्मिथ जल्द एमांसिपेशन नामक फिल्म से सिनेमाघरों में वापसी करेंगे

    हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ जल्द एमांसिपेशन नामक फिल्म से सिनेमाघरों में वापसी करने के लिए तैयार हैं। ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में हुए थप्पड़ कांड के बाद यह उनका रिलीज होने वाला पहला प्रोजेक्ट है। अब फिल्म के प्रमोशन के लिए ट्रेवोर नोवा डेली शो को इंटरव्यू दिया है। इसी दौरान उन्होंने इस हादसे के बारे में बात की है। 2022 में हुए ऑस्कर अवार्ड थप्पड़ कांड के कारण भी काफी फेमस हुआ था। दरअसल कॉमेडियन क्रिस रॉक्स ने स्टेज पर विल स्मिथ की पत्नी जादा पिंकेट स्मिथ का मजाक उड़ाया था। इसके बाद विल स्मिथ ने स्टेज पर जाकर क्रिस को चांटा जड़ दिया था।

    यह भी पढ़ें: Sharman Joshi गोलमाल सीरीज में काम करने के लिए बेकरार, रोहित शेट्टी से किया वापस लेने का निवेदन

    क्रिस रॉक्स ने स्टेज पर विल स्मिथ की पत्नी जादा पिंकेट स्मिथ का मजाक उड़ाया था

    इस बारे में जब विल स्मिथ से पूछा गया, तब उन्होंने कहा, 'आप जानते हैं कि वह बहुत ही बुरी रात थी। उसमें कई सारी चीजें गलत थी। यह बहुत मुश्किल था लेकिन अंत में मैंने मेरा आपा खो दिया।' गौरतलब है यह पहली बार है जब विल स्मिथ ने सार्वजनिक तौर पर इस हादसे पर बात की है। इसके पहले उन्होंने जुलाई में एक वीडियो जारी कर क्रिस रॉक्स और उनके परिवार से माफी भी मांगी थी। इस अवसर पर विल स्मिथ ने लोगों से निवेदन किया है कि वह दूसरों के प्रति दया की भावना रखें क्योंकि किसी को पता नहीं होता कि कौन किस दौर से गुजर रहा है इस अवसर पर मंच पर पहले बताया कि उनके 9 साल के रिश्तेदार ने भी इस बारे में विल से पूछा था, जिसे लेकर भी वह बहुत दुखी हो गए थे।

    यह भी पढ़ें: Who is Aishwarya Sushmita: मिलिए दरभंगा की ऐश्वर्या सुष्मिता से, अब खाकी: द बिहार चैप्टर में निभाई अहम भूमिका

    विल स्मिथ ने कई फिल्मों में काम किया है

    विल स्मिथ हॉलीवुड फिल्म अभिनेता है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। वह भारत में भी काफी पॉपुलर है। वह कई बार भारत के दौरे पर भी आ चुके हैं। इसके अलावा उन्हें भारत में आध्यात्मिक जगहों पर जाकर ध्यान लगाते हुए भी देखा गया है।

    खबरें और भी