276 मिलियन व्यूज वाला गाना सुनकर कठोर दिल लोगों के भी नहीं रुके थे आंसू, एक-एक लाइन सुन तड़प उठता है हर आशिक
साल 2015 में बॉलीवुड में एक ऐसा सैड सॉन्ग आया था, जिसका इफेक्ट आज भी देखने को मिलता है। ये एक ऐसा गाना है, जिसने कठोर से कठोर दिलवाले को भी जरूर रुलाय ...और पढ़ें

11 साल आया ये सैड सॉन्ग आज भी है दर्शकों का फेवरेट/ फोटो- Youtube
HighLights
11 साल पहले रिलीज गाने को सुन तड़प उठता है हर आशिक
276 मिलियन व्यूज के साथ आज तक है टूटे दिल वालों का फेवरेट
अरिजीत सिंह ने गाने को दी थी अपनी आवाज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक आम इंसान की जिंदगी में म्यूजिक की काफी वैल्यू है। खास तौर पर बॉलीवुड गानों की तो बात ही कुछ और है। हिंदी सिनेमा में हर मौके के लिए गाने बने हैं। शादी में बाराती डांस करना हो, या फिर प्यार का इकरार, गानों के जरिए हर बात कही जा सकती है। ऐसे ही सैड गाने भी हैं, जो दिल टूटने पर अक्सर सुने जाते हैं।
आज हम आपको 11 साल पहले आए ऐसे ही गाने के बारे में बता रहे हैं, जिसकी एक-एक लाइन इतनी पावरफुल है, जो सीधा दिलों में कांटे की तरह चुभती है। अगर आप ये सोच रहे हैं कि आपका दिल कठोर है, तो आंखें बंद करके ये सैंड सॉन्ग सुनिए, आंसू आना तय है। 11 साल पहले रिलीज हुआ कौन सा है ये सॉन्ग जिसे सुनकर तड़प उठता है आशिक का दिल, पढ़ें डिटेल्स।
11 साल बाद भी सबसे लोकप्रिय सैड सॉन्ग
जिस गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह हर दिल टूटे प्रेमी का फेवरेट सॉन्ग है, जो साल 2015 में रिलीज हुआ था और इसे 10 सालों में यूट्यूब पर 276 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' का है, जिसमें विद्या-बालन और इमरान हाशमी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म का गाना था 'हमारी अधूरी कहानी', जिसकी एक-एक लाइन किसी भी प्यार में चोट खाए आशिक को उनके दर्द का एहसास करवाती है।
इमरान हाशमी और विद्या बालन पर 'हमारी अधूरी कहानी' टाइटल ट्रैक की सिचुएशन दो ऐसे लवर्स की है, जो एक-दूसरे से बेहद मोहब्बत करते हैं, लेकिन सामाजिक संबंधो, अतीत के बोझ के कारण वह एक-दूसरे के कभी नहीं हो पाते और बार-बार आकर एक-दूसरे से दूर हो जाते हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- सलमान खान की 16 साल पुरानी फिल्म की ठुमरी है इंटरनेट पर वायरल ये सॉन्ग; नया समझने की न करें भूल

अरिजीत सिंह की आवाज ने बनाया था खास
अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से भले ही संन्यास ले लिया हो, लेकिन उनके पुराने गाने आज भी फैंस रिपीट पर सुनते हैं। अरिजीत सिंह की आवाज में गाया टाइटल ट्रैक 'हमारी अधूरी कहानी' उनके चाहने वालों के फेवरेट सॉन्ग्स में से एक है। इस गाने को जहां अरिजीत सिंह ने गाया था, वहीं इसके लिरिक्स रश्मि सिंह और विराग मिश्रा ने लिखे थे। फिल्म का म्यूजिक जीत गांगुली ने कंपोज किया था।
Video Credit: Sony Tv India
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी विद्या बालन और इमरान हाशमी स्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रही थी, लेकिन इसके गाने जबरदस्त हिट हुए थे और अब कल्ट सॉन्ग्स बन चुके हैं।
यह भी पढ़ें- Alka Yagnik और Kumar Sanu का 30 साल पुराना गाना जमकर कर रहा ट्रेंड, इंस्टाग्राम पर बनीं 24 लाख से ज्यादा Reels