Emraan Hashmi के दर्दभरे रॉक सॉन्ग ने चमका दी थी पाकिस्तानी सिंगर की किस्मत, आशिकों की प्लेलिस्ट का आज भी है हिस्सा
इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म के एक गाने ने पाकिस्तानी सिंगर की किस्मत चमका दी थी।
-1787051141757_m.webp)
इस एक गाने ने चमका दी थी पाकिस्तानी सिंगर की किस्मत
HighLights
इस एक गाने ने चमका दी थी पाकिस्तानी सिंगर की किस्मत
18 साल बाद भी बना हुआ है कल्ट
आशिकों की लिस्ट में आज भी है शुमार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इमरान हाशमी के गानों के करोड़ों लोग दीवाने हैं और म्यूजिक लवर्स की लिस्ट में कुछ हो ना हो लेकिन इमरान हाशमी की फिल्मों के गाने जरूर होते हैं। उनकी फिल्मों के गानों ने ना सिर्फ फिल्ममेकर्स को फायदा पहुंचाया बल्कि कई नए सिंगर्स की भी किस्मत चमका दी।
सिर्फ एक गाने ने चमकाई पाकिस्तानी सिंगर की किस्मत
एक ऐसे ही पाकिस्तानी सिंगर की किस्मत सिर्फ एक गाने ने चमका दी। जी हां इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की हिट फिल्म के सिर्फ एक गाने ने इस सिंगर को बॉलीवुड में अच्छी पहचान दिलवाई।
खास बात ये है कि इस सिंगर ने ना सिर्फ ये गाना गाया था बल्कि इसे लिखा और कंपोज भी किया था।
यह भी पढ़ें- 17 साल पुराने सीरियल के गाने के बिना अधूरी है राजस्थान की शादियां, दूल्हा-दुल्हन के जज्बातों को करता है बयां
आशिकों की लिस्ट में शुमार है ये गाना
इमरान की फिल्मों के गानों की सबसे खास बात ये रही है कि भले ये गीत सैड सॉन्ग हो लेकिन रॉक स्टाइल में होने की वजह से लोगों ने इन्हें खूब पसंद किया। इन्हीं गानों में शामिल है इमरान हाशमी और सोनल चौहान की फिल्म जन्नत (Jannat) का, जिसके बोल हैं- चार दिनों का प्यार हो रब्बा, लंबी जुदाई, लंबी जुदाई (Lambi Judai)।
इस गाने को पाकिस्तानी सिंगर कामरान अहमद (Kamran Ahmed) ने लिखा, कंपोज किया और गाया भी था। यह बॉलीवुड में उनका पहला गाना था और इसी से उनकी किस्मत चमक गई थी। इसके बाद उन्होंने और भी कई गाने लेकिन इस गाने ने उन्हें एक अलग पहचान दी।
-1787051479381.webp)
जन्नत के बारे में
'जन्नत' (Jannat) 2008 में आई रोमांटिक-क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसे कुणाल देशमुख ने डायरेक्ट किया है और मुकेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में इमरान हाशमी और सोनल चौहान मुख्य भूमिकाओं में हैं।
यह 2008 में रिलीज हुई और इसे क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला, साथ ही यह कमर्शियली भी सफल रही। इसका सीक्वल 'जन्नत 2', जिसमें इमरान हाशमी, रणदीप हुड्डा और ईशा गुप्ता ने काम किया था, 2012 में रिलीज हुआ। वहीं अब खबरों के मुताबिक 'जन्नत 3' पर भी काम चल रहा है।
