विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सबको पोस्टर ब्वॉय जैसा दिखना है', Emraan Hashmi ने राजकुमार राव की प्लास्टिक सर्जरी पर किया रिएक्ट

Published: Tue, 30 Jul 2024 04:56 PM (IST)

राजकुमार राव अपनी अभिनय क्षमता और विविधता के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने लुक्स को लेकर ...और पढ़ें

इमरान हाशमी ने कभी नहीं करवाई प्लास्टिक सर्जरी, (X Image)
इमरान हाशमी ने कभी नहीं करवाई प्लास्टिक सर्जरी, (X Image)

HighLights

  1. इमरान हाशमी की सीरीज शोटाइम हुई रिलीज
  2. राजुकमार राव की सर्जरी पर कही बड़ी बात
  3. सर्जरी को बताया इंडस्ट्री में फैला हुआ बिजनेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने हाल ही में राजकुमार राव के प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर अपनी रिएक्ट किया है। कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर राजकुमार राव का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे देखकर फैंस ने अनुमान लगाया कि एक्टर ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। वहीं, अब इस मामले पर इमरान हाशमी ने बात की है। इसके साथ ही उन्होंने साफ कि उन्होंने कभी कोई प्लास्टिक सर्जरी नहीं कराई।

इमरान हाशमी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज शोटाइम के कारण चर्चा में बने हुए हैं। जिसे लेकर हाल ही में उन्होंने स्कूप हूप से संग बात की। इस दौरान एक्टर से पूछा गया कि एक्टर्स प्लास्टिक सर्जरी क्यों करवाते हैं। इस पर इमरान हाशमी ने कुछ एक्टर्स के नाम बताने के लिए कहा। जब राजकुमार राव का नाम आया तो, उन्होंने हामी भरी।  

सबको पोस्टर बॉय या गर्ल जैसा दिखना है

इमरान हाशमी ने आगे कहा, "ये एक सच्चाई है। मेरा मतलब है, कॉस्मेटिक एक बिजनेस। सिर्फ़ इंडस्ट्री में ही नहीं, बल्कि ये एक ऐसी चीज है जिसकी मार्केटिंग उन्होंने बहुत अच्छी तरह से की है। हर कोई पोस्टर बॉय या गर्ल जैसा दिखना चाहता है और ये सुंदरता की पहचान बन गई है, है न? और आप खुद को उसी के अनुसार ढालना चाहते हैं, क्योंकि इसी से प्यार मिलता है और आप अपने बारे में अच्छा महसूस करते हैं। कॉस्मेटिक सर्जरी की बात करें तो, अगर आप सोच रहे हैं क्या मैंने भी ऐसा किया है, तो मैंने कोई सर्जरी नहीं करवाई है।"

यह भी पढ़ें- तनुश्री दत्ता ने Emraan Hashmi संग अपनी केमिस्ट्री को बताया था भाईचारा, अब 'शोटाइम' एक्टर ने किया रिएक्ट

राजकुमार राव ने किया खंडन

इस साल अप्रैल में राजकुमार राव प्लास्टिक सर्जरी करवाने की अफवाहों को लेकर चर्चा में थे। हालांकि, अभिनेता ने उनका खंडन किया था। राजकुमार ने मुंबई में एक कॉन्सर्ट के दौरान पैपराजी के लिए पोज दिया था और सोशल मीडिया पर कई लोगों ने टिप्पणी की थी कि वे अलग दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 'जिसको अपना लिविंग रूम सजाना है वो...' Emraan Hashmi ने कंगना रनौत पर क्यों कसा तंज? 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।