'अक्खा बॉलीवुड एक तरफ...' Awarapan 2 की सफलता पर गदगद हुईं Emraan की पत्नी, एक्टर के लिए लिखा इमोशनल नोट
Emraan Hashmi की पत्नी परवीन हाशमी ने फिल्म इंडस्ट्री में इमरान की मेहनत, अनुशासन और सब्र की तारीफ की।
-1786984753118_m.webp)
आवारापन 2 ने पार किया 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा
HighLights
आवारापन 2 ने पार किया 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा
इमरान खान की वाइफ ने की एक्टर की जमकर तारीफ
परवीन हाशमी ने इमरान के लिए लिखा इमोशनल नोट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'आवारापन 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। इमरान हाशमी की यह फिल्म पिछले शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज थी और इसने अपने ओपनिंग वीकेंड में ही ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और यह उनकी सबसे बड़ी सफल फिल्मों में से एक बन गई है।
इस मौके पर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की पत्नी परवीन हाशमी (Parveen Hashmi) ने इंस्टाग्राम पर एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखकर इमरान और फिल्म इंडस्ट्री में उनके सफर का जश्न मनाया।
परवीन ने इमरान के लिए लिखा दिल छूने वाला नोट
परवीन ने 100 करोड़ रुपये के माइलस्टोन वाला पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'एमी को आज यहां तक पहुंचने में 23 साल लग गए... 23 साल का सब्र, लगन, भरोसा, खुद को सौंप देना, और अनगिनत दुआएं और आशीर्वाद!! कुछ शुक्रवार ऐसे भी आए जब बहुत खुशी मिली, और कुछ ऐसे भी जब दिल टूटा और निराशा हाथ लगी, लेकिन उसने कभी भी इन चीजों की वजह से खुद को आगे बढ़ने से नहीं रोका। वह डटा रहा, काम करता रहा और उसे यकीन था कि उसकी सारी मेहनत का फल एक दिन जरूर मिलेगा!! इंशाअल्लाह'।
उन्होंने आगे लिखा, 'मैंने उन्हें अपने सभी प्रोजेक्ट्स में अपना सब कुछ झोंकते हुए देखा है और अब, इतनी जबरदस्त कामयाबी और लोगों से मिल रहे इतने प्यार के बावजूद, मेरे आस-पास के लोग अक्सर पूछते हैं, ‘वह अब भी इतने जमीन से जुड़े और शांत कैसे हैं?’ यही बात उन्हें सबसे अलग बनाती है!! और शायद इसीलिए यह बात- ‘एक तरफ पूरा बॉलीवुड और दूसरी तरफ इमरान हाशमी’- इंडस्ट्री और उनके फैन्स के दिलों को इतनी गहराई से छूती है'।
View this post on Instagram
परवीन ने की इमरान की लगन की तारीफ
उनकी लगन की तारीफ करते हुए परवीन ने कहा, 'मैंने हर दिन पर्दे के पीछे की मेहनत देखी है... उनकी स्क्रिप्ट पढ़ना, डायलॉग याद करना, बंद दरवाजों के पीछे सीन की प्रैक्टिस करना, सही खाना-पीना, एक्सरसाइज करना और अपनी सेहत का ध्यान रखना। ये कुछ ऐसी चीजें थीं जो वे हर दिन, पूरी निष्ठा से करते थे। छुट्टियों में भी उनका रूटीन कभी नहीं टूटता था!! हम सब यह अच्छी तरह जानते हैं'।
'आवारापन 2' के बारे में
'आवारापन 2' (Awarapan 2 की सफलता 2007 की ओरिजिनल फिल्म की तुलना में और भी ज्यादा अहम है। जहां 'आवारापन' अपने थिएट्रिकल रन के दौरान बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर कोई खास असर नहीं डाल पाई थी और उसे एक बड़ी फ्लॉप माना गया था, वहीं समय के साथ इस फिल्म के चाहने वालों ने इसे 'कल्ट फेवरेट' बना दिया। इसी के चलते 19 सालों बाद मेकर्स ने इसका सीक्वल बनाया जिसे दर्शक बेहिसाब प्यार दे रहे हैं।
-1786984988066.webp)
विशेष भट्ट द्वारा प्रोड्यूस और नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के अन्य मुख्य किरदारों में दिशा पाटनी और शबाना आजमी शामिल हैं। फिल्म की बाकी कास्ट में पूरन गब्बी, अनिरुद्ध रावल, सुरेंद्र विक्की, विजयंत कोहली और अतुल कुमार शामिल हैं।
