Awarapan 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रच डाला इतिहास, सोमवार को Emraan Hashmi की फिल्म ने छापे करोड़ों
Emraan Hashmi स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म आवारापन 2 (Awarapan 2) ने 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी और यह बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।
-1786982278230_m.webp)
आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4
HighLights
आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4
सोमवार को इमरान हाशमी की फिल्म ने कितना किया कलेक्शन?
मंडे टेस्ट में अव्वल निकली इमरान की फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इमरान हाशमी की 2007 में रिलीज हुई फिल्म आवारापन बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। लेकिन फिल्म और इसके गानों को दर्शकों ने बाद में सराहा और इमरान की कल्ट फिल्मों में से एक बन गई।
लेकिन अब 19 सालों बाद इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) इसका सीक्वल लेकर लौटे और दर्शकों ने इस पर खूब प्यार बरसाया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है और सोमवार को इसने ताबड़तोड़ कमाई की है।
आवारापन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4
सैकनिल्क के मुताबिक, आवारापन 2 ने पहले दिन 22 करोड़ रुपये की शानदार कमाई के साथ खाता खोला, फिल्म ने दूसरे दिन 33.75 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की वहीं तीसरे दिन 26 करोड़ रुपये की।
-1786982473375.webp)
सोमवार की बात करें तो फिल्म ने एक बहुत बड़ी गिरावट दर्ज की लेकिन इसके साथ एक माइलस्टोन भी अचीव कर लिया। इमरान हाशमी की फिल्म ने मंडे को 5.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है जो 6 करोड़ तक पहुंच सकता है।
इस कमाई के साथ ही फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यानी 4 दिनों में फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 87.62 करोड़ रुपये और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 105.03 करोड़ रुपये किया।
आवारापन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4- 5.87 करोड़ रुपये (अब तक)
नेट इंडिया कलेक्शन- 87.62 करोड़ रुपये
ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 105.03 करोड़ रुपये

आवारापन 2 के बारे में
'आवारापन 2' (Awarapan 2) एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसे नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है, बिलाल सिद्दीकी और विशेष भट्ट ने लिखा है, और विशेष भट्ट ने अपने ही बैनर 'विशेष फिल्म्स' के तहत इसे प्रोड्यूस किया है। 2007 की फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल है, इस फिल्म में इमरान हाशमी, दिशा पाटनी (Disha Patani) और शबाना आजमी (Shabana Azmi) मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह विशेष का अपने होम प्रोडक्शन के तहत पहला प्रोजेक्ट है।
