विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'Netflix से फिल्म खरीदने की भीख मांग रहा हूं...', Film रिलीज न हो पाने से परेशान हैं दिबाकर बनर्जी

Published: Mon, 25 Dec 2023 06:30 AM (IST)

फिल्म की रिलीज रोकने को लेकर उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफार्म ने पहले कहा कि वह सुनिश्चित नहीं है कि ...और पढ़ें

तीस की रिलीज न होने से परेशान हैं दिबाकर
तीस की रिलीज न होने से परेशान हैं दिबाकर

HighLights

  1. तीस की रिलीज न होने से परेशान हैं दिबाकर
  2. फिल्म में नसीरूद्दीन शाह, मनीषा कोईराला, नीरज काबी और शशांक अरोड़ा जैसे कलाकार हैं

हर फिल्ममेकर अपनी फिल्म को दिलोजान से बनाता है। जब यह फिल्में प्रदर्शित नहीं हो पाती हैं तो उनका दिल टूटना लाजमी है। ऐसा हुआ ‘खोसला का घोंसला’ निर्देशक दिबाकर बनर्जी के साथ। दरअसल उनकी फिल्म तीस की रिलीज को डिजिटल प्लेटफार्म ने रोक रखा है।

नसीरूद्दीन शाह भी हैं

फिल्म में नसीरूद्दीन शाह, मनीषा कोईराला, नीरज काबी और शशांक अरोड़ा जैसे कलाकार हैं। एक साक्षात्कार के दौरान दिबाकर ने बताया कि वह इस फिल्म से उबर नहीं पाए हैं। यह फिल्म एक परिवार के तीन पीढ़ियों की कहानी है, जिसकी शुरुआत पिछले सदी के आठवें दशक से आरंभ होती है और साल 2042 में खत्म होती है। फिल्म की रिलीज रोकने को लेकर उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफार्म ने पहले कहा कि वह सुनिश्चित नहीं है कि यह फिल्म को रिलीज करने का सही समय है।

बाद में उन्होंने कहा कि यह फिल्म उनकी सूची में सही नहीं बैठती है। अब मैं सभी दरवाजे खटखटा रहा हूं और लोगों से नेटफ्लिक्स से फिल्म खरीदने की भीख मांग रहा हूं। मैं भारत के साथ-साथ विदेश में भी लोगों से मिल रहा हूं, ताकि कोई इसे नेटफ्लिक्स से खरीदकर रिलीज कर दे। मैं इस फिल्म से आगे नहीं बढ़ पा रहा हूं क्योंकि मैं इसमें उलझा हुआ हूं।’

यह भी पढ़ेंः Christmas 2023: अनन्या पांडे ने नए घर में मनाया क्रिसमस, शेयर की कई खूबसूरत तस्वीरें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।