Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Entertainment Top 5 News 08 Jan: लक्षद्वीप मामले पर तिलमिलाए अमिताभ बच्चन, गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2024 की घोषणा

    Updated: Mon, 08 Jan 2024 01:11 PM (GMT+05:30)

    Entertainment Top 5 News 08 January 2024 लक्षद्वीप और मालदीव विवाद मामले पर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने रिएक्ट किया है। उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीर ...और पढ़ें

    Entertainment Top 5 News 05 December 2023, (X Image)
    Entertainment Top 5 News 05 December 2023, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top 5 News 08 January: लक्षद्वीप और मालदीव मामले पर अब तक फिल्म से लेकर क्रिकेट जगत तक, कई सेलेब्स अपना सपोर्ट दिखा चुके हैं। इस लिस्ट में नया नाम अमिताभ बच्चन का शामिल हो गया है। वहीं, दूसरी तरफ गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी गई है। सबसे ज्यादा खिताब क्रिस्टोफर नोलन की ओपेनहाइमर ने बटोरे हैं। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

    लक्षद्वीप पर टिप्पणी से तिलमिलाए अमिताभ बच्चन

    लक्षद्वीप और मालदीव के बीच अनबन का मामला गर्माया हुआ है। अब तक फिल्म से लेकर क्रिकेट जगत तक, कई सेलेब्स लक्षद्वीप को लेकर अपना सपोर्ट दिखा चुके हैं। इस लिस्ट में नया नाम अमिताभ बच्चन का शामिल हो गया है। बिग बी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले सेलेब्स में गिने जाते हैं। ब्लॉग राइटिंग से लेकर इंस्टाग्राम और एक्स तक, अमिताभ बच्चन हर प्लेटफॉर्म पर अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। अब उन्होंने हॉट टॉपिक मालदीव वर्सेस लक्षद्वीप के मामले पर अपनी राय रखी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2024 की हुई घोषणा

     दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में शामिल गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स ने 2024 के लिए अपने विनर्स की घोषणा कर दी है। 7 जनवरी (भारतीय समय के अनुसार 8 जनवरी सुबह 6:30 बजे ) को सितारों से सजी इस शाम का अमेरिका के कैलिफोर्निया में आयोजन किया गया। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का ये 81वां एडिशन है, जिसे  स्टैंड-अप कॉमेडियन और एक्टर 'जो कोय' ने होस्ट किया। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में इस बार बार्बी, ओपेनहाइमर, किलर्स ऑफ द फ्लॉवर मून, पास्ट लाइव्स और पुअर थिंग्स का बोलबाला रहा। इस फिल्मों को सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस मिले हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    वीकेंड पर बढ़ा 'सालार' का बिजनेस

    प्रभास की सालार बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है। रविवार को फिल्म ने रिलीज के 17 दिन पूरे कर लिए। इसके साथ ही बिजनेस अब एक माइल स्टोन अचीव करने वाला है। सालार ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक शुरुआत से जमाई है। फिल्म का कलेक्शन लगातार आगे बढ़ रहा है। शाह रुख खान की डंकी से मुकाबला होने के बावजूद सालार ने घुटने नहीं टेके और बाजी अपने पाले में कर ली। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    खबरें और भी

    आइरा खान ने शेयर किया अपना यूनिक वेडिंग कार्ड

    बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी आइरा खान (Ira Khan) लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) के साथ शादी करने जा रही हैं। आइरा और नुपुर ने कुछ दिन पहले ही मुंबई में कोर्ट मैरिज की थी। आइरा खान ने 3 जनवरी 2024 को नुपुर शिखरे के साथ मुंबई में कोर्ट मैरिज की थी। रजिस्टर्ड मैरिज के बाद आइरा और नुपुर रीति-रिवाज से शादी रचाने जा रहे हैं। दोनों की उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग होगी। रविवार को दोनों की शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। हाल ही में, आइरा ने अपनी शादी का यूनिक कार्ड दिखाया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

     बॉक्स ऑफिस पर निकल रहा है 'डंकी' का दम

    शाह रुख खान के लिए बीते साल की शुरुआत काफी अच्छी रही। उन्होंने 'जवान' और 'पठान' के साथ बॉक्स ऑफिस सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में दी। किंग खान की तीसरी रिलीज 'डंकी' से भी फैंस को काफी उम्मीदें थी और हर किसी को यही लगा था कि साल 2023 में शाह रुख खान हैट्रिक मारेंगे। हालांकि, अब ऐसा होता नहीं दिखाई दे रहा है, क्योंकि 30 करोड़ से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत करने वाली मूवी 'डंकी' अब धीरे-धीरे इंडियन कलेक्शन में अपना दम तोड़ने लगी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...