Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ira Khan Wedding: पायजामा पार्टी से संगीत सेरेमनी तक, आइरा ने यूनिक कार्ड शेयर कर दी वेडिंग फंक्शंस की डिटेल्स

    Updated: Mon, 08 Jan 2024 09:12 AM (IST)

    Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding आमिर खान की बेटी आइरा खान इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। मुंबई में कोर्ट मैरिज करने के बाद आइरा उदयपुर में ...और पढ़ें

    आइरा खान ने दिखाया शादी का यूनिक वेडिंग कार्ड। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    आइरा खान ने दिखाया शादी का यूनिक वेडिंग कार्ड। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. आइरा खान ने यूनिक वेडिंग कार्ड का वीडियो किया शेयर
    2. कार्ड में आइरा और नुपुर की उदयपुर में शादी की है पूरी डिटेल्स
    3. 10 जनवरी को रीति-रिवाज से शादी रचाएंगी आइरा खान

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Nupur Shikhare-Ira Khan Wedding: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी आइरा खान (Ira Khan) लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) के साथ शादी करने जा रही हैं। आइरा और नुपुर ने कुछ दिन पहले ही मुंबई में कोर्ट मैरिज की थी। 

    आइरा खान ने 3 जनवरी 2024 को नुपुर शिखरे के साथ मुंबई में कोर्ट मैरिज की थी। रजिस्टर्ड मैरिज के बाद आइरा और नुपुर रीति-रिवाज से शादी रचाने जा रहे हैं। दोनों की उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग होगी। रविवार को दोनों की शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। हाल ही में, आइरा ने अपनी शादी का यूनिक कार्ड दिखाया है। 

    आइरा खान की शादी का यूनिक कार्ड

    आइरा खान और नुपुर शिखरे सोशल मीडिया पर अपने प्री-वेडिंग फंक्शंस की झलकियां शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, आइरा ने यूनिक वेडिंग कार्ड के जरिए उदयपुर के ताज में हो रही शादी के फंक्शंस की डिटेल्स शेयर की हैं। मिनी कार्ड के कवर पर आइरा और नुपुर के नाम का पहला अक्षर 'I & N' लिखा हुआ है। कार्ड खोलने पर 7 जनवरी से 10 जनवरी तक सभी वेडिंग फंक्शंस की जानकारी दी गई है।

    Ira Khan

    यह भी पढ़ें- Ira Khan की शादी में Aamir ने किया एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव संग जमकर डांस, वीडियो हुआ वायरल

    वेलकम डिनर से शुरू हुई आइरा-नुपुर की शादी की रस्में

    आइरा खान की शादी की रस्में 7 जनवरी को एक वेलकम डिनर के साथ शुरू हुई। रविवार को शाम के समय 'हाय टी' रखा गया और फिर वेलकम डिनर। 'हाय टी' का आयोजन Ridgeview में हुआ और डिनर Odeypore लाउन्ज में रखा गया। 

    खबरें और भी

    Ira Khan Wedding

    आइरा खान की मेहंदी सेरेमनी

    8 जनवरी को मेहमानों को नाश्ते के बाद मेहंदी ब्रंच, हाय टी, डिनर और पायजामा पार्टी दी जाएगी। 9 जनवरी को मेहमान नाश्ता करेंगे, उसके बाद हाय टी लेंगे और फिर संगीत समारोह में शामिल होंगे।

    दोपहर में शादी रचाएंगी आइरा खान

    आखिरी दिन यानी 10 जनवरी को लोग मयूर बाग में दोपहर में होने वाली शादी की शपथ के साथ नाश्ता करेंगे। इसके बाद रात को शादी के जश्न के साथ मेहमानों को स्वादिष्ट डिनर परोसा जाएगा।

    Ira khan

    यह भी पढ़ें- Ira Khan के वेडिंग फंक्शन में शामिल हुए Imran Khan, गर्लफ्रेंड Lekha Washington संग पहुंचे उदयपुर