यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ira Khan Nupur Shikhare Wedding: आमिर खान ने किया 'ठरकी छोकरो' गाने पर डांस, Ira ने शेयर की फंक्शन की डिटेल्स
Ira Khan Nupur Shikhare Wedding आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी आइरा खान की शादी इन दिनों काफी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर हर जगह उनकी शादी के वीडियो ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding: आमिर खान की बेटी आइरा खान इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में, 3 जनवरी को आइरा ने नूपुर शिखरे संग रजिस्टर्ड मैरिज की है। अब वह उदयपुर में रीति-रिवाज के साथ डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाली हैं।
सोशल मीडिया पर उनकी शादी के वीडियो और फोटो लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में, एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें आइरा खान और नूपुर शिखरे की शादी से पहले उदयपुर में आमिर खान ने ठरकी छोकरो पर डांस किया।
यह भी पढ़ें: Ira Khan की शादी में Aamir ने किया एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव संग जमकर डांस, वीडियो हुआ वायरल
ठरकी छोकरो गाने पर थिरके आमिर
कुछ समय पहले सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर Manav Manglani ने एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में होने वाली दुल्हन के पापा आमिर खान राजस्थानी लोक कलाकारों के साथ पीके फिल्म के सुपरहिट गाने 'ठरकी छोकरो' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आमिर व्हाइट कुर्ता और ब्लैक पजामे में हैंडसम लग रहे हैं।
View this post on Instagram
आइरा खान ने दिखाई झलक
आइरा खान ने अपने सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें उन्होंने अपने साथ-साथ शादी के फंक्शन से जुड़ी डिटेल्स भी फैंस को दिखाई हैं। कई फोटोज में आइरा अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। आइरा ने आने वाले दिनों के लिए कार्यों के लाइनअप की तस्वीर भी डाली है। लाइनअप के मुताबिक, आज मेहमानों के लिए हाई-टी की व्यवस्था थी और उसके बाद रात 8 बजे डिनर का आयोजन किया गया। इसके अलावा यह भव्य शादी 10 जनवरी को होगी।
खबरें और भी

रजिस्टर्ड मैरिज में शामिल हुए खास लोग
बता दें कि 3 जनवरी को मुंबई में हुई आइरा खान और नूपुर शिखरे की रजिस्टर्ड मैरिज में उनके परिवार के अलावा खास दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में दोनों की शादी का एक ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई में रखा जा सकता है, जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हो सकते हैं।