यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ira Khan-Nupur Shikhare: डांस छोड़ आइरा-नूपुर ने किया वर्कआउट, सामने आईं शादी की इनसाइड तस्वीरें
Ira Khan-Nupur Shikhare मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज करने के बाद आमिर खान की लाडली आइरा खान और नूपुर शिखरे राजस्थान के उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करने ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ira Khan-Nupur Shikhare: आमिर खान की लाडली बेटी आइरा खान ने 3 जनवरी को नूपुर शिखरे संग रजिस्टर्ड मैरिज कर ली है। अब यह कपल रीति-रिवाज के साथ राजस्थान के उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करने के लिए तैयार है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
अब आइरा खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शादी से पहले कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दूल्हा-दुल्हन और उनके दोस्त मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं। इन फोटोज में सभी वर्कआउट करते हुए दिख रहे हैं।
शादी से पहले किया वर्कआउट
5 जनवरी को आइरा खान और नूपुर शिखरे, अपनी मां रीना दत्ता और आमिर खान के साथ उदयपुर पहुंचे हैं। अब आइरा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी, नूपुर और अन्य लोगों की वर्कआउट करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए आइरा ने कैप्शन में लिखा 'क्या ढेर सारे वर्कआउट के बिना हमारी शादी हो सकती है?
इसके साथ ही उन्होंने नीचे लिखा 'वॉर्म अप के लिए 'ब्रिंग सैली अप' किया गया और वर्कआउट के लिए पुश-अप्स, जंप स्क्वैट्स, नमस्कार पुश अप्स, स्काट एंड प्रेस जैसी एक्सरसाइज की गई हैं।
खबरें और भी
इससे पहले आइरा खान ने अपनी एक सिंगल फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस फोटो में वह व्हाइट कलर की ड्रेस पहने बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस फोटो को शेयर करते हुए आइरा ने कैप्शन में लिखा 'क्योंकि हम पूरे सप्ताह ड्रेस-अप खेल रहे हैं'।

उदयपुर में कब है आइरा की शादी?
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आइरा खान की शादी की रस्में 7 जनवरी, 2024 से शुरू होने वाली हैं। इसके बाद 10 जनवरी को दोनों रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध जाएंगे। फिर 13 जनवरी को मुंबई में आइरा और नूपुर का ग्रैंड रिसेप्शन होगा, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हो सकते हैं।