Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Entertainment Top 5 News 19 Feb: अक्षय कुमार का 'सेल्फी' प्रमोशन, फैंस को नहीं भाया रश्मिका मंदाना का लुक

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 19 Feb 2023 11:36 PM (IST)

    Entertainment Top 5 News 19 Feb एंटरटेनमेंट जगत में 19 फरवरी को कई बड़ी घटनाएं घटित हुई है। इसमें अक्षय कुमार इमरान हाशमी के साथ फिल्म सेल्फी का प्रमोश ...और पढ़ें

    Entertainment Top 5 News 19 Feb: 19 फरवरी को कई घटनाएं घटित हुई है।
    Entertainment Top 5 News 19 Feb: 19 फरवरी को कई घटनाएं घटित हुई है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top 5 News 19 Feb: 19 फरवरी के दिन बॉलीवुड से कई बड़ी खबरें आई है। इनमें से टॉप 5 खबरें हम आपके लिए लेकर आए हैं। 

    अक्षय कुमार ने सेल्फी का प्रमोशन दिल्ली में किया

    अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म सेल्फी का प्रमोशन करने दिल्ली पहुंचे। इस अवसर पर वह फैंस के बीच में नजर आए। उन्होंने पैराग्लाइडर के माध्यम से एंट्री ली। इस अवसर पर उन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। उनके साथ इमरान हाशमी भी थे। वहीं, आज फिल्म का एक गाना भी रिलीज किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    रश्मिका मंदाना का कूल लुक फैंस को नहीं आया पसंद

    रश्मिका मंदाना को सोशल मीडिया पर उनके कपड़ों को लेकर ट्रोल किया गया है। दरअसल रश्मिका मंदाना ने फटी हुई जींस पहन रखी थी। लोगों को उनकी फटी जींस पसंद नहीं आई। रश्मिका मंदाना फिल्म पुष्पा द राइज में नजर आई थी। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    यह भी पढ़ें: पैराग्लाइडर से Akshay Kumar ने सेल्फी के कार्यक्रम में ली एंट्री, बैरिकेट्ड फांदकर मिलने पहुंचा फैन, तभी...

    लारा दत्ता ने वेडिंग एनिवर्सरी पर पति महेश भूपति पर प्यार लुटाया

    लारा दत्ता ने वेडिंग एनिवर्सरी पर पति महेश भूपति पर जमकर प्यार लुटाया है। उन्होंने एक मजेदार वीडियो भी शेयर किया है। इसमें महेश भूपति को एक पैर पर बैठकर लारा दत्ता को वेडिंग रिंग से प्रपोज करते हुए देखा जा सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    हेलन अरबाज खान के शो पर भावुक हो गई

    अरबाज खान के शो में हेलन भावुक हो गई। इसमें उन्होंने जानकारी दी कि बमबारी में उन्होंने अपने भाई और बहन को खो दिया और वह प्रेग्नेंट मां के साथ भारत आई थी। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: बिग बॉस 16 की Priyanka Choudhary ने अंकित गुप्ता को लेकर कही ये बात, खुशी से झूम जाएंगे #PriyAnkit के फैंस

    शिव जयंती पर शरद केलकर ने अपना मत रखा है

    वहीं, शिव जयंती पर शरद केलकर ने कहा कि लोग चाहते हैं कि वह दोबारा से फिल्मों में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाये। इसे लेकर भी काफी उत्साहित भी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस भूमिका ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव किए है। यहां पढ़ें पूरी खबर...