Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Entertainment Top News 18 July: 'द क्रिएटर' का ट्रेलर हुआ रिलीज, 'हार्ट ऑफ स्टोन' से आलिया भट्ट का लुक रिवील

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Tue, 18 Jul 2023 06:22 PM (GMT+05:30)

    Entertainment Top News 18 July 2023 द क्रिएटर के नान से 20th सेंचुरी स्टूडियोज न्यू रीजेंसी और एंटरटेनमेंट वन साइंस फिक्शन फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसकी ...और पढ़ें

    Entertainment Top News 18 July, Instagram Images
    Entertainment Top News 18 July, Instagram Images

    नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 18 July: आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का प्रमोशन कर रही हैं। इस बीच उनके हॉलीवुड प्रोजेक्ट हार्ट ऑफ स्टोन से उनका लुक जारी किया गया है। इसके अलावा आर्टिफशियल इंटेलीजेंस पर आधारित द क्रिएटर का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। यहां पढ़ें मनोरंजन से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

    द क्रिएटर का ट्रेलर हुआ रिलीज

    रोजमर्रा की जिंदगी में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की घुसपैठ के बाद अब इसके सम्भावित खतरों को लेकर बातें उठने लगी हैं। तकनीक की इस चुनौती को सिनेमा में काफी वक्त पहले ही भांप लिया था और एआई केंद्रित कहानियां अक्सर फिल्मों और डॉक्युमेंट्रीज के जरिए हमारे बीच पहुंचती रही हैं। अब 20th सेंचुरी स्टूडियोज, न्यू रीजेंसी और एंटरटेनमेंट वन ऐसी ही साइंस फिक्शन फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसकी कहानी आर्टिफशियल इंटेलीजेंस और इंसानों के बीच भविष्य में होने वाले जंग को दिखाती है। इस फिल्म का टाइटल है- द क्रिएटर। इसका ट्रेलर जारी कर दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    हार्ट ऑफ स्टोन से आलिया का पोस्टर रिलीज

    बॉलीवुड की टॉप क्लास एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अब हॉलीवुड में भी छाने के लिए तैयार हैं। पिछले काफी टाइम से वह फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' को लेकर चर्चा में हैं। आलिया की यह पहली हॉलीवुड फिल्म होगी, जो कि सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। जब से फिल्म की घोषणा हुई है, तब से फैंस में आलिया को मूवी में देखने का क्रेज बढ़ गया है। कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। अब फिल्म से आलिया का फर्स्ट लुक आउट हो चुका है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    41 साल की हुई प्रियंका चोपड़ा

    बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन पर एक्ट्रेस ढेर सारी बधाइयां मिल रही है। अब उन्हें करीना कपूर ने भी विश किया है और एक खूबसूरत नोट लिखा है। प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर ने साल 2004 में आई फिल्म एतराज में काम किया था। फिल्म में दोनों एक- दूसरे के खिलाफ लड़ते हुए नजर आई थीं, लेकिन रियल लाइफ में इनकी बॉन्डिंग उतनी ही स्ट्रान्ग है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    खबरें और भी

    गदर 2 का नया गाना हुआ रिलीज

    सनी देओल अपने फैंस के दिलों में उतरना बखूबी जानते हैं। उन्होंने भले ही कम, लेकिन ऐसे किरदारों को निभाए हैं, जिनमें उनके अलावा शायद ही कोई और बेस्ट परफॉर्मेंस दे पाता। एक्टर इन दिनों 'गदर 2' को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म अनाउंसमेंट के साथ ही फैंस के दिलों में बनी हुई है। हाल ही में 'गदर 2' का नया गाना 'खैरियत' रिलीज हुआ। अरिजीत सिंह की आवाज में सजा यह गाना भावनाओं से भरा हुआ है, जिसने हर किसी को रुला दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    प्रोजेक्ट के से दीपिका पादुकोण का लुक रिवील

    'आदिपुरुष' के बाद अब प्रभास अपनी आगामी मल्टीस्टारर फिल्म Project-K के साथ दर्शकों के बीच लौटने की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म का टीजर 21 जुलाई को ऑडियंस के सामने आएगा, लेकिन उससे पहले वैजयंती मूवीज ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर फिल्म की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक शेयर किया।'प्रोजेक्ट-के' से दीपिका पादुकोण का लुक देखने के लिए फैंस में काफी उत्सुकता बनी हुई थी। हालांकि, मोस्ट अवेटेड फिल्म से जब बॉलीवुड की 'लीला' दीपिका का पहला लुक सामने आया, तो फैंस मेकर्स से खफा हो गए। यहां पढ़ें पूरी खबर...