Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gadar 2 Song Khairiyat: सरहद पार फंसे बेटे को वापस लाने निकले सनी देओल, 'खैरियत' का वीडियो देख भावुक हुए फैंस

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Tue, 18 Jul 2023 02:36 PM (GMT+05:30)

    Gadar 2 Song Khairiyat सनी देओल के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म गदर 2 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अमीषा पटेल और सनी देओल एक बार फिर स्क्रीन्स ...और पढ़ें

    Still Images of Sunny Deol and Ameesha Patel from Gadar 2 Song Khairiyat
    Still Images of Sunny Deol and Ameesha Patel from Gadar 2 Song Khairiyat

    HighLights

    1. 'गदर 2' का नया गाना 'खैरियत' हुआ रिलीज
    2. सरहद पार फंसे बेटे को लेने निकले सनी देओल
    3. फैंस ने गाने क बताया मास्टरपीस

    नई दिल्ली, जेएनएन। Gadar 2 Song Khairiyat: सनी देओल अपने फैंस के दिलों में उतरना बखूबी जानते हैं। उन्होंने भले ही कम, लेकिन ऐसे किरदारों को निभाए हैं, जिनमें उनके अलावा शायद ही कोई और बेस्ट परफॉर्मेंस दे पाता। एक्टर इन दिनों 'गदर 2' को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म अनाउंसमेंट के साथ ही फैंस के दिलों में बनी हुई है। हाल ही में 'गदर 2' का नया गाना 'खैरियत' रिलीज हुआ। अरिजीत सिंह की आवाज में सजा यह गाना भावनाओं से भरा हुआ है, जिसने हर किसी को रुला दिया है।

    परिवार को समर्पित है गाना

    'खैरियत' वाकई भावुक कर देने वाला सॉन्ग है। इस गाने में कहानी की छोटी सी झलक और बेटे से बिछड़े पेरेंट्स के दुख को दिखाया गया है। उत्कर्ष (तारा सिंह और सकीन के बेटे) पाकिस्तान में फंसे हैं। तारा सिंह (सनी देओल) अपने बेटे को लेने सरहद पार जाते हुए अपने बेटे की चिट्ठी पढ़ रहे हैं। ये चिट्ठी पढ़कर तारा सिंह अपने बेटे की यादों में खो जाते हैं। उसके साथ बिताए हर खुशी के पल को याद कर वह रो पड़ते हैं। उधर, घर बैठीं सकीना (अमीषा पटेल) की भी आंखों में आंसू हैं। वह बेटे की सलामती के लिए दुआ मांग रही हैं। 'खैरियत' पारिवारिक गाना है, और परिवार को ही समर्पित किया गया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Zee Music Company (@zeemusiccompany)

    'खैरियत ने जीता दिल'

    गाने के बोल सुनकर सनी पाजी के फैंस भी भावुक हो गए हैं। उन्होंने सॉन्ग को मास्टरपीस बताया है। कई यूजर्स ने कमेंट किया कि ऐसे गानों का दौर कभी खत्म नहीं होना चाहिए। एक फैन ने कमेंट किया कि इस गाने को सुनने के बाद उनकी आंखों में आंसू आ गए हैं...यह गाना बताता है कि परिवार का क्या महत्व होता है।

    'खैरियत' गाने के लिरिक्स मिथुन ने लिखे हैं। इसे कंपोज किया है सैयद कादरी ने, और आवाज दी है अरिजीत सिंह ने। गाने के बोल कुछ इस तरह हैं- ऐ दो जहां के मालिक, सुन ले मेरी गुजारिश, मेरे जिगर के टुकड़े के वास्ते ये ख्वाहिश...उसकी खैरियत रखना।

    खबरें और भी