यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Entertainment Top News 19th September: एस एस राजामौली ने किया नई फिल्म का एलान, विजय एंटनी की बेटी का निधन
Entertainment Top News 19th September एस एस राजामौली की अगली फिल्म की अनाउंसमेंट की घोषणा का फैंस एक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब हाल ही में निर्द ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 19th September: मनोरंजन जगत में कोई न कोई हलचल हर दिन मची ही रहती है। बाहुबली और आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के निर्देशक एस एस राजमौली ने अपनी नई फिल्म का एलान कर दिया है।
उनकी अगली फिल्म का टाइटल 'मेड इन इंडिया' है। इसके अलावा साउथ सिनेमा के कंपोजर और एक्टर विजय एंटनी की बड़ी बेटी का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। इसके अलावा एंटरटेनमेंट की दुनिया में सुबह से और क्या कुछ खास रहा, चलिए बिना देरी किये फटाफट देखते हैं टॉप 5 ट्रेंडिंग न्यूज।
अब 'मेड इन इंडिया' बनाएंगे एस एस राजामौली
एसएस राजामौली इस बार एक ऐसी कहानी पर काम कर रहे हैं, जो भारतीय सिनेमा की कहानी बया करती है। फिल्म का टाइटल 'मेड इन इंडिया' है, जो एक बायोपिक है। फिल्म का प्रोडक्शन राजामौली के बेटे एसएस कार्तिकेय और वरुण गुप्ता कर रहे हैं। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...
विजय एंटनी की बेटी का हुआ निधन
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और कम्पोजर विजय एंटनी के परिवार में एक बेहद ही दुखद घटना घटित हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी बड़ी बेटी मीरा का निधन हो गया। साउथ एक्टर विजय एंटनी की 16 साल की बेटी ने सुसाइड जैसा कदम उठाया। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...
खबरें और भी
500 करोड़ के करीब पहुंचा 'जवान'
शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा कारोबार कर रही है। उनकी और नयनतारा की फिल्म 12 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ के एकदम नजदीक पहुंच चुकी है। जल्द ही ये 'गदर 2' का एक और रिकॉर्ड तोड़ेगी। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...
सितारों ने गणेश चतुर्थी की दी शुभकामनाएं
गणपति बप्पा का आगमन हो चुका है और हर कोई उनकी भक्ति में लीन हो गया है। हिंदी और साउथ सिनेमा के सितारे भी बहुत ही धूमधाम से गणेश चतुर्थी का फेस्टिवल सेलिब्रेट कर रहे हैं। सितारों ने फैंस को शुभकामनाएं दीं। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

गणपत में कृति के लुक से उठा पर्दा
हीरोपंती के बाद एक बार फिर टाइगर-कृति की जोड़ी धमाल मचाने के लिए आ रही है। बीते दिन 'गणपत' से टाइगर श्रॉफ का फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसने फैंस की बैचेनी बढ़ा दी थी। इस बीच अब फिल्म की लीड एक्ट्रेस कृति सेनन का भी फर्स्ट लुक आउट हो चुका है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...