Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Entertainment Top News 22 Feb: फोटो लीक मामले में मुंबई पुलिस ने आलिया से किया संपर्क, अमेरिकी शो में राम चरण

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 22 Feb 2023 05:52 PM (IST)

    Entertainment Top News 22 February बुधवार को आलिया भट्ट ने उनकी प्राइवेट फोटो एक पोर्टल के द्वारा पोस्ट किये जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। अब उनसे ...और पढ़ें

    Entertainment Top News 22 February, Instagram Post
    Entertainment Top News 22 February, Instagram Post

    नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 22 February: बुधवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट दिनभर चर्चा में बनी रही। पैपराजी द्वारा उनकी प्राइवेसी पर हमला करने पर आलिया आग बबूला हो गईं और उन्होंने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए एक पोर्टल के खिलाफ पोस्ट शेयर कर दिया। वहीं, आरआरआर एक्टर राम चरण को लेकर भी बड़ी खबर सामने आई। यहां पढ़ें आज की बड़ी खबरें...

    मुंबई पुलिस ने आलिया भट्ट से किया संपर्क

    आलिया भट्ट ने हाल ही में उनकी प्राइवेट फोटो एक पोर्टल के द्वारा पोस्ट किये जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। ब्रह्मास्त्र एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर उस पोर्टल को टैग करते हुए उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी। फोटोग्राफर की इस हरकत से एक्ट्रेस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने पोर्टल और फोटोग्राफर को उनकी सीमा बताते हुए मुंबई पुलिस को अपनी पोस्ट में टैग किया। अब आलिया भट्ट के टैग करने के बाद मुंबई पुलिस हरकत में आ गई और उन्होंने एक्ट्रेस से संपर्क किया। यहां पढ़ें पूरी खबर

    जावेद अख्तर ने कंगना रनोट की तारीफ पर कसा तंज

    जावेद अख्तर अपने एक वायरल वीडियो को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। हाल ही में वो लाहौर में हुए एक फेस्टिवल में गए थे। जहां उन्होंने 26/11 को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साधा। जावेद अख्तर का इवेंट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिस पर कंगना रनोट ने भी रिएक्ट किया था और उनकी तारीफ की थी। वहीं, अब एक्ट्रेस की बातों पर जावेद अख्तर ने रिएक्ट किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    गुड मॉर्निंग अमेरिका शो में अपीयर होंगे राम चरण

    अपनी फिल्म आरआरआर का प्रमोशन कर रहे राम चरण इन दिनों अमेरिका में है। अब वह गुड मॉर्निंग अमेरिका शो में बतौर मेहमान नजर आएंगे। इस अवसर पर वह अपनी फिल्म आरआरआर का प्रमोशन करेंगे। ऑस्कर अवार्ड 2023 के पहले राम चरण को अमेरिका के लिए रवाना होते हुए देखा गया। वह वहां कई प्रमोशनल कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। वह जल्द गुड मॉर्निंग अमेरिका लोकप्रिय चैट शो में भी नजर आएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    खबरें और भी

    अक्षय कुमार ने बनाया सेल्फी लेने का रिकॉर्ड

    एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्म सेल्फी का प्रमोशन जोर- शोर से कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने मुंबई में एक इवेंट में हिस्सा लिया। इस दौरान एक्टर ने फैंस के साथ सेल्फी ली और एक नया रिकॉर्ड बनाया। अक्षय ने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर जानकारी शेयर की है कि उन्होंने 3 मिनट में 184 सेल्फी लेने का रिकॉर्ड कायम किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    एक्ट्रेस सुबी सुरेश का निधन

    फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सुबी सुरेश (Subi Suresh) का निधन हो गया है। एक्ट्रेस के निधन से मलयालम इंडस्ट्री में शोक छाया हुआ है। एक्ट्रेस ने महज 41 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया थी। बुधवार सुबह कोच्चि के एक प्राइवेट अस्पताल में उनका निधन हो गया। रिपोर्ट की मानें तो सुबी लीवर से संबंधित बीमारी से पीड़ित थीं। सुबी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का एक चर्चित नाम थीं, जिन्होंने तमाम फिल्म में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। यहां पढ़ें पूरी खबर...