Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Esha Deol ने शेयर की मां हेमा मालिनी और बहन अहाना संग पुरानी फोटो, तस्वीर देख फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 09 Nov 2023 03:09 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस एशा देओल भले ही फिल्मों में एक्टिव न हो लेकिन वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वहां एशा अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी चीजें फैंस के साथ ...और पढ़ें

    एशा देओल ने शेयर की फोटो (Photo Credit: Instagram)
    एशा देओल ने शेयर की फोटो (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. एशा देओल ने शेयर की फोटो
    2. पुरानी तस्वीर में मां हेमा मालिनी और बहन अहाना आईं नजर
    3. फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार धर्मेंद्र और एक्ट्रेस हेमा मालिनी की बेटी एशा देओल ने साल 2002 में आई फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में एशा की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई। हालांकि, एशा उतनी पॉपुलर नहीं हो पाईं, जितने उनके माता-पिता और भाई हैं।

    एशा देओल अब भले ही फिल्मों में एक्टिव न हो, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस वहां अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी चीजें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने मां हेमा मालिनी और बहन अहाना देओल की एक तस्वीर शेयर कर पुरानी यादें ताजा कर दी हैं।

    यह भी पढ़ें: Halloween 2023: एशा देओल बनी बिल्ली तो श्वेता बच्चन नागिन, सेलेब्स पर दिखा हैलोवीन का क्रेज

    एशा देओल ने शेयर की अनदेखी तस्वीर

    एशा देओल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक अनदेखी पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा 'यह बहुत खास है, मैं 7 साल की हूं और मेरी छोटी बहन, मेरी मां और मेरी चाची सभी मंच पर डांस बैले मीरा का प्रदर्शन कर रही हैं। मीरा बाई का किरदार मेरी मां ने निभाया था, जिसमें मैंने बेबी मीरा का किरदार निभाया था'। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने पोस्ट में अपनी मां और बहन अहाना को भी टैग किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by ESHA DEOL (@imeshadeol)

    फैंस ने फोटो पर दी ऐसी प्रतिक्रिया

    एशा देओल ने जैसे ही मां हेमा मालिनी और बहन अहाना देओल संग स्टेज पर डांस करते हुए फोटो शेयर की, उसे देखकर फैंस काफी खुश हो गए और लगातार कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'आप अब भी वैसी ही दिखती हैं और आपकी मां भी बहुत खूबसूरत दिखती हैं, गॉड ब्लेस्स यू'। वहीं, कुछ लोगों ने उनको ब्यूटीफुल बताया।

    खबरें और भी

    एशा देओल का वर्क फ्रंट

    एशा देओल के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस अभी एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। हालांकि, इस साल की शुरुआत में एक्ट्रेस की शॉर्ट फिल्म 'एक दुआ' को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में नॉन-फीचर फिल्मों की श्रेणी में खास उल्लेख मिला था। यह फिल्म 2021 में रिलीज हुई थी।

    यह भी पढ़ें: Koffee With Karan 8: एशा-अहाना संग रिश्ते पर खुलकर बोले सनी देओल, बताया कैसी है दोनों से बॉन्डिंग