Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dharmendra की यादों से सजा है हेमा मालिनी का 54 साल पुराना घर, बेटी ऐशा ने दिखाया 'अद्वितीय' का एक-एक कोना

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 11:33 AM (IST)

    Hema Malini के 54 साल पुराने घर में है Dharmendra का खास मेमोरियल, फैंस की पेंटिग्स को भी मिली जगह; ...और पढ़ें

    हेमा मालिनी के 54 साल पुराने घर की झलक

    हेमा मालिनी के 54 साल पुराने घर की झलक

    HighLights

    1. हेमा मालिनी के 54 साल पुराने घर की झलक

    2. ऐशा देओल ने दिखाया घर का कोना-कोना

    3. धर्मेंद्र के मेमोरियल से लेकर फैंस की पेंटिग्स को मिली जगह

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस से नेता बनीं हेमा मालिनी ने अपने मुंबई वाले घर के दरवाजे खोल दिए हैं और फैंस को उस घर की एक खास झलक दिखाई है, जिसे उन्होंने पांच दशकों से ज्यादा समय से प्यार से संवार कर रखा है। इस घर में उनके डांस रिहर्सल से लेकर, एक्सक्लूसिव वेजिटेरियन किचन और दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के मेमोरियल तक की झलक दिखाई देती है।

    हेमा मालिनी का यह घर 54 साल पुराना है जिसका टूर उनकी बेटी ऐशा देओल ने हाल ही में कराया। 'कर्ली टेल्स' के साथ घर के टूर वाले एक हालिया वीडियो में, उनकी बेटी ईशा देओल ने घर के शानदार और क्रिएटीव इंटीरियर को दिखाया और बताया कि यह सब उनके पिता, सुपरस्टार धर्मेंद्र की पर्सनैलिटी की झलक कैसे दिखाता है।

    कलात्मक, संस्कृति और अध्यात्म से संजोया घर

    ईशा देओल ने बताया कि उनका परिवार इस घर में 54 सालों से रह रहा है। उन्होंने इसे कला, संस्कृति और आध्यात्मिकता से गहराई से जुड़ा घर बताया। बेज और सुनहरे रंगों से सजाए गए इस घर में रहने के लिए बड़ी जगह, शानदार फर्नीचर और चुनिंदा कलाकृतियां हैं, जो हेमा मालिनी के भारतीय शास्त्रीय कलाओं के प्रति प्रेम को दर्शाती हैं।

    hema malini (16)

    यह भी पढ़ें- Dharmendra के निधन के बाद बेड को टेडी बियर्स से क्यों भरा रखती हैं ईशा देओल? एक्ट्रेस ने किया अनोखा खुलासा

    घर का एंट्री गेट ही आपको अच्छा अनुभव देता है यहां लगी मूर्तियां और कलाकृतियां शास्त्रीय नृत्य की मुद्राओं को दर्शाती हैं, जो नृत्य के साथ परिवार के जीवन भर के जुड़ाव का प्रतीक हैं।

    घर की सबसे खास जगहों में से एक है बड़ा सा लिविंग-कम-डांस रूम। ईशा के अनुसार, परिवार इस जगह पर पूजा, हवन और मेडिटेशन सेशन करता है, जिससे यह जगह सांस्कृतिक और आध्यात्मिक केंद्र बन जाती है। वहीं फैंस के द्वारा दी हुई तस्वीरों को भी घर में जगह दी गई है।

    खबरें और भी

    hema malini (21)

    इस कमरे में हेमा मालिनी के डांस परफॉर्मेंस की तस्वीरें, क्लासिकल डांस पर किताबें और धर्मेंद्र के लिए एक खास मेमोरियल भी है। बताया जाता है कि हेमा मालिनी लगातार प्रैक्टिस करती रहती हैं और कमरे की लकड़ी की फ्लोरिंग की वजह से एक बार में लगभग 30 डांसर वहां रिहर्सल कर सकते हैं।

    hema malini (16)

    अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं परिवार के सदस्य

    यह परिवार पांच दशकों से ज्यादा समय से इस प्रॉपर्टी में रह रहा है, लेकिन 2005 में मुंबई में आई भयानक बाढ़ के बाद इस मूल बंगले में बड़ा बदलाव किया गया। इस घर को तीन-चार मंजिला इमारत के तौर पर फिर से बनाया गया, जिसमें परिवार के अलग-अलग सदस्य अब अलग-अलग मंज़िलों पर रहते हैं।

    हेमा मालिनी का एक्सक्लूसिव किचन

    इस टूर के दौरान सबसे दिलचस्प बातों में से एक था घर का किचन। वैसे तो घर में कई किचन हैं, लेकिन हेमा मालिनी का एक खास किचन है जहां सिर्फ शाकाहारी खाना ही बनता है।

    hema malini (20)

    श्रीश्री रविशंकर ने दिया घर को नाम

    इस घर में एक ऑफिस भी है, जो पेंटिंग्स, परिवार की तस्वीरों और सालों में फैन्स से मिले तोहफों से सजा है। ईशा ने बताया कि शुरू में इस घर का कोई नाम नहीं था, लेकिन आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर ने इसे 'अद्वितीय' नाम देने का सुझाव दिया; संस्कृत में 'अद्वितीय' का मतलब होता है 'अनोखा'।

    यह भी पढ़ें- पति से अलग होने के बाद Esha Deol का छलका दर्द, एक्ट्रेस को हो रही है प्यार की कमी महसूस?