यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Esha Gupta Pics: दिल थाम कर देखें ईशा गुप्ता की ये बोल्ड तस्वीरें, कहीं हो न जाएं हॉटनेस के दीवाने
Esha Gupta Latest Photo ईशा गुप्ता अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड और हॉट लुक में तस्वीरें शेयर कर आग लगा देती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने फिर अपनी ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Esha Gupta Latest Photo: मॉडल और एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अपने बोल्ड और दिलकश लुक से अक्सर सुर्खियां बटोर लेती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वहां पर अपनी एक से बढ़कर एक ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर आग लगा देती हैं। ईशा की फोटोज अपलोड होते ही वायरल भी हो जाती हैं। हाल ही में, एक बार फिर ईशा ने अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस को घायल कर दिया है।
ईशा गुप्ता अपने बेहतरीन फैशन सेंस और खूबसूरत लुक के साथ अक्सर इंस्टाग्राम पर गर्मी बढ़ा देती हैं। उन्होंने हाल ही में, एक बोल्ड ड्रेस पहन कर अपना हॉट लुक दिखाया है। ऐसा नहीं है कि ईशा सिर्फ वेस्टर्न लुक में ही कहर बरपाती हैं, वह कैजुअल हो या फिर ट्रेडिशनल हर लुक में छा जाती हैं।
यह भी पढ़ें: Esha Gupta Pics: ऑफ व्हाइट लहंगा पहन ईशा गुप्ता ने मचाया गदर, एक-एक तस्वीर छू लेगी दिल
बोल्ड लुक में दिखाई किलर अदाएं
ईशा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बोल्ड और हॉट तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में ईशा ग्रे कलर के को-ऑर्ड सेट में अपना किलर लुक दिखा रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक को पूरा करने के लिए बालों में जुड़ा बनाया है और गले में नेकलेस पहना है। फैंस को ईशा का यह लुक काफी पसंद आ रहा है।
View this post on Instagram
फैंस उनके इस पोस्ट पर लगातार कमेंट करते हुए तारीफ कर रहे हैं। किसी को ईशा का लुक पसंद आ रहा है, तो कोई उनके स्टाइल का दीवाना हो गया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'आप बहुत हॉट लग रही हैं'।
खबरें और भी
ईशा गुप्ता का वर्क फ्रंट
ईशा गुप्ता को आखिरी बार प्रकाश झा की आश्रम 3 में देखा गया था। इसमें बॉबी देओल भी मुख्य भूमिका में थे। 'आश्रम 3' में ईशा ने सोनिया की भूमिका निभाई थी। इसके साथ ही वह एक बार फिर जल्द ही बड़े पर्दे पर भी वापसी कर सकती हैं।