Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ईशा गुप्ता को देख फिसली Raj Kundra की जुबान, कर दिया ऐसा कमेंट, यूजर्स बोले 'शिल्पा जी अब तो जागिये'

    Updated: Tue, 19 Sep 2023 05:30 PM (GMT+05:30)

    Raj Kundra शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एडल्ट फिल्म केस में नाम सामने आने के बाद से लगातार ट्रोल्स के निशाने पर बने रहते हैं। वह अक्सर पब्लिक प्ले ...और पढ़ें

    File Photo of Raj Kundra, Shilpa Shetty and Esha Gupta
    File Photo of Raj Kundra, Shilpa Shetty and Esha Gupta

    HighLights

    1. राज कुंद्रा ने ईशा गुप्ता पर किया कमेंट
    2. 'जाने जान' की स्क्रीनिंग के दौरान किया कमेंट
    3. फैंस ने राज को किया ट्रोल

    नई दिल्ली, जेएनएन। एडल्ट फिल्ममेकिंग में नाम सामने आने के बाद से शिल्पा शेट्टी के बिजनस मैन पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) अक्सर पब्लिक प्लेटफॉर्म में चेहरा ढक कर सामने आते हैं। वह अतरंगी मास्क से खुद का चेहरा ढके हुए ही नजर आते हैं और इसी की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार भी वह लाइमलाइट में बने हुए हैं, लेकिन मास्क की वजह से नहीं, बल्कि ईशा गुप्ता की वजह से।

    फिर सुर्खियों में आए राज कुंद्रा

    वूम्पला द्वारा राज कुंद्रा का वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद फिर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। शिल्पा शेट्टी के पति ने ईशा गुप्ता को कुछ ऐसा कह दिया, जिससे वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।

    राज ने किया ईशा पर ये कमेंट

    दरअसल, करीना कपूर की फिल्म 'जाने जान' (Jaane Jaan) की स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की। यहां ईशा गुप्ता भी पहुंची थीं। वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया गया है कि ईशा गुप्ता पैपराजी के सामने फोटो क्लिक कराती हैं। उसी दौरान अचानक से राज वहां आ जाते हैं। वह ईशा को गले लगाते हैं और कहते हैं ''यू आर सो हॉट''।

    View this post on Instagram

    A post shared by Voompla (@voompla)

    राज कुंद्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिल्पा शेट्टी के फैंस को राज द्वारा ऐसा करना पसंद नहीं आ रहा। लोगों ने उन्हें लेकर कई निगेटिव कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा, 'काम ऐसा करो कि दुनिया को मुंह न दिखा सको।' एक अन्य ने लिखा, 'राज कुंद्रा अभी भी नहीं सुधरा।' एक फैन ने शिल्पा शेट्टी को नसीहत दी कि वह तो अलग हो जाएं।

    खबरें और भी

    क्या था राज कुंद्रा का केस?

    फरवरी 2021 में राज कुंद्रा कथित तौर पर एडल्ट फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए थे। उन पर अश्लील फिल्में बनाने का आरोप था। कुछ मॉडल्स और स्ट्रग्लिंग एक्ट्रेस ने उनके खिलाफ गवाही दी थी। उनका आरोप था कि राज ने जबरन उनसे एडल्ट फिल्मों में काम करवाया।

    मामले के बाहर आने के बाद शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की काफी फजीहत हुई थी। पुलिस ने राज कुंद्रा के ठिकाने पर छापा मारते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, कोर्ट की कार्यवाही लंबी होने के कारण राज को सितंबर 2021 में मुंबई सेशन कोर्ट से बेल मिल गई थी।