Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raj Kundra Birthday: शिल्पा शेट्टी ने पति के बर्थडे पर शेयर किया वीडियो, लिखा 'आप वही देखें, जो मैं देखती हूं'

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sat, 09 Sep 2023 10:22 AM (IST)

    Raj Kundra Birthday आज शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का जन्मदिन है। ऐसे में अभिनेत्री ने उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यार ...और पढ़ें

    Shilpa Shetty Wish Birthday Raj Kundra (Photo Credit: Instagram)
    Shilpa Shetty Wish Birthday Raj Kundra (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
    2. एक्ट्रेस ने शेयर किया रोमांटिक वीडियो
    3. इस फिल्म में नजर आएंगी शिल्पा शेट्टी

    नई दिल्ली, जेएनएन। Raj Kundra Birthday: आज बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का जन्मदिन है। इस खास मौके पर अभिनेत्री ने उन्हें अनोखे अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि शिल्पा शेट्टी जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म 'सुखी' से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म को लेकर वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

    एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर राज कुंद्रा के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ ही उन्होंने एक प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है। शिल्पा शेट्टी के दो बच्चे हैं, बेटा वियान और छोटी बेटी समिशा।

    यह भी पढ़ें: Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी ने किया खुलासा, कभी नहीं हुई टॉप 10 एक्ट्रेस में गिनती

    शिल्पा ने शेयर किया रोमांटिक वीडियो

    एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो अपने पति राज कुंद्रा के साथ हाथ में हाथ डाले घूमती नजर आ रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में 'यूहीं कट जाएगा सफर साथ चलने से' गाना बजता हुआ सुनाई दे रहा है।

    इस वीडियो के साथ ही शिल्पा ने एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा 'इस जन्मदिन पर आपको मैं एक दर्पण उपहार में दे रही हूं, ताकि आप वही देख सकें जो मैं देखती हूं। मजाकिया, दयालु, विचारशील और कोई प्यार करने वाला। एक खूबसूरत आत्मा, जो मेरे लिए बिल्कुल सही है। हैप्पी जन्मदिन, मेरे कुकी। सुरक्षित रहें और खुश रहें।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

    फैंस ने भी दी बधाई

    सिर्फ शिल्पा ने ही नहीं, बल्कि उनके फैंस ने भी राज कुंद्रा को बधाई दी है। लोगों ने शिल्पा के पोस्ट पर कमेंट कर राज कुंद्रा को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'जन्मदिन मुबारक हो सर'। वहीं, एक अन्य ने लिखा 'आप दोनों बहुत अच्छे लग रहे हैं, किसी की नजर ना लगे'।

    खबरें और भी

    इस दिन रिलीज होगी 'सुखी'

    अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म 'सुखी' में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में वो एक हाउसवाइफ का किरदार निभाने वाली हैं। पंजाबी हाउसवाइफ बनी एक्ट्रेस शिल्पा लगभग 20 सालों के बाद अपने स्कूल के रीयूनियन में भाग लेने के लिए दिल्ली जाती हैं और वहां अपने दोस्तों से मिलती हैं। बता दें, शिल्पा की यह फिल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

    यह भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी की सुखी का ट्रेलर हुआ रिलीज, परिवार की जिम्मेदारी में उलझी दिखी एक्ट्रेस