विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vikrant Massey की फिल्म में रोल देने के नाम पर पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी से ठगे 4 करोड़, क्या है पूरा मामला?

Published: Sun, 09 Feb 2025 07:15 PM (GMT+05:30)

फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से हर कोई प्रभावित होता है। हर कोई कोशिश करता है कि उसे कभी कभी वो ...और पढ़ें

अरुषि निशंक ने प्रोड्यूसर पर लगाए आरोप (Photo: Instagram)
अरुषि निशंक ने प्रोड्यूसर पर लगाए आरोप (Photo: Instagram)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी और एक्ट्रेस आरुषि निशंक ने एक जाने माने फिल्म प्रोड्यूसर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरुषि ने निर्माता दंपत्ति मानसी बागला और वरुण बागला पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनसे 4 करोड़ रुपये लिए। आरुषि ने दावा किया कि उनसे कहा गया कि फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' में उन्हें रोल मिलेगा जिसके नाम पर उनसे ये ठगी की गई।

पुलिस कर रही है मामले की छानबीन

'आंखों की गुस्ताखियां' में विक्रांत मैसी और शनाया कपूर ने लीड रोल निभाया है। ठगी के आरोप में आरुषि ने प्रोड्यूसर मानसी वरुण बागला और वरुण प्रमोद कुमार बागला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: 'मैं कही नहीं जा रहा...' Vikrant Massey ने अपनी वापसी का दिया संकेत, कहा- लोगों ने गलत समझ लिया

क्या है पूरा मामला?

दरअसल आरुषि निशंक अपनी प्रोडक्शन कंपनी हिमश्री फिल्म के तहत फिल्म निर्माण और एक्टिंग से जुड़ी है। वो लंबे समय से इस फील्ड में एक्टिव हैं। रिपोर्टों के अनुसार, निर्माता जोड़ी उनके घर आई और उन्हें किसी तरह से आरुषि को फिल्म में 4 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए मना लिया। इसके बदले में वादा किया गया कि उन्हें फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका दी जाएगी और फिल्म के मुनाफे का 20 प्रतिशत भी दिया जाएगा, जो लगभग 15 करोड़ रुपये से अधिक था।

आरुषि ने प्रोड्यूसर को कितने पैसे दिए?

उन्होंने कथित तौर पर यह भी वादा किया कि अगर उन्हें भूमिका पसंद नहीं आई तो उनका इनवेस्टमेंट का 15 प्रतिशत ब्याज के साथ वापस कर दिया जाएगा। 9 अक्टूबर, 2024 को एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए और अगले दिन, आरुषि ने निर्माताओं को 2 करोड़ रुपये का भुगतान किया। 19 नवंबर को आरुषि ने दो करोड़ और दिया और इस तरह 4 करोड़ का कुल भुगतान किया।

आरुषि को मेकर्स ने क्या कहकर किया मना

आरुषि ने दावा किया कि दिन बीतते गए लेकिन प्रमोटर्स ने उनके लिए कोई स्क्रिप्ट फाइनल नहीं की और आखिरकार उन्होंने उन्हें फिल्म से हटा दिया। जब आरुषि ने पैसे वापस करने की मांग की, तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया और बताया कि उनकी जगह किसी अन्य अभिनेत्री को ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें: 'सबकुछ इतना जल्दी था, बीवी को हनीमून पर नहीं ले जा पाया'; Vikrant Massey ने बताया क्यों लिया ब्रेक?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।