कब आएगा Akshay Kumar की 'भूत बंगला' का टीजर? फिल्म को लेकर आया नया अपडेट
Bhooth Bangla Teaser: मुवी लवर्स लंबे समय से प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की भूत बंगला के टीजर का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब इसकी पहली झलक कब सामने आएगी ...और पढ़ें
-1772872292582_m.webp)
इस खास डेट पर रिलीज होगा भूत बंगला का टीजर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन के लंबे समय से इंतजार किए जा रहे रीयूनियन की पहली झलक कब देखने के मिलेगी, इसकी जानकारी सामने आ गई है। अब पता चला है कि भूत बंगला (Bhooth Bangla) का टीजर कब रिलीज होगा?
कब सामने आएगा हॉरर कॉमेडी का टीजर?
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवेटेड हॉरर कॉमेडी की पहली झलक यानी फिल्म का टीजर 9 मार्च को रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार 9 को अपना लकी नंबर मानते हैं और इसी के चलते इसी डेट पर हॉरर कॉमेडी (Horror Comedy) का टीजर लॉन्च किया जाएगा। मगर अब ऐसा नहीं होगा।
लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का टीजर 9 मार्च को रिलीज नहीं किया जाएगा। मेकर्स ने इसे आगे बढ़ा दिया है। हालांकि, फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि फिल्म का टीजर इसी हफ्ते जारी किया जा सकता है।
-1772872436942.jpg)
यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार संग दिखेंगीं सहारनपुर की फाल्गुनी भारद्वाज, टीवी गेम शो Wheel of Fortune का बनीं हिस्सा
धुरंधर 2 के साथ लॉन्च होगा ट्रेलर?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स मार्च के दूसरे हफ्ते में, शायद 9 मार्च से 18 मार्च के बीच, ट्रेलर डिजिटली रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। आइडिया यह है कि पहले डिजिटल पर अच्छी चर्चा हो और फिर 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) के लिए थिएटर में आने वाले दर्शकों को 'भूत बंगला' का ट्रेलर देखने को मिले। यानि 19 मार्च से फिल्म का ट्रेलर सिनेमाघरों में 'धुरंधर 2' के साथ अटैच किया जाएगा, जिससे हॉरर-कॉमेडी एंटरटेनर का बड़े पर्दे पर बड़े पैमाने पर लॉन्च पक्का हो जाएगा।
खबरें और भी
-1772872447075.jpg)
इस बीच, अरमान मलिक और आरवन का गाया पहला गाना 'राम जी आके भला करेंगे' वायरल हो रहा है। अक्षय कुमार, परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, जीशु यू सेनगुप्ता, मनोज जोशी और राजपाल यादव स्टारिंग 'भूत बंगला' 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
-1772872458892.jpg)
प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को गरम मसाला, हेरी फेरी और भागम भाग जैसी फिल्में दी हैं। इन फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिला। फिल्म की कहानी और कॉमेडी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब सालों बाद दोनों की जोड़ी 'भूत बंगला' के साथ वापसी कर रही है, इसीलिए दर्शकों की उम्मीदें इस फिल्म को लेकर ज्यादा है।