Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    25 साल बाद इंटरनेट पर धूम मचा रहा Falguni Pathak का रोमांटिक सॉन्ग, जमकर डांस रील्स बना रहे लोग

    Updated: Sun, 31 May 2026 12:44 PM (GMT+05:30)

    Falguni Pathak का ये गाना 25 साल बाद इंटरनेट पर छाया हुआ है जिस पर लोग जमकर रील्स बना रहे हैं। ...और पढ़ें

    इंटरनेट पर वायरल हुआ फाल्गुनी पाठक का गाना

    इंटरनेट पर वायरल हुआ फाल्गुनी पाठक का गाना

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फाल्गुनी पाठक ने 1987 में अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की थी। अपने करियर में उन्होंने कई यादगार और शानदार गाने दिए। वह एक ऐसी कलाकार बन गई हैं जिनके पूरे भारत में बड़ी संख्या में फैंस हैं और इसीलिए आज भी उनके गानों के बिना कोई शादी का फंक्शन या इवेंट पूरा नहीं होता।

    एक ऐसा ही गाना आजकल इंटरनेट पर छाया हुआ है जिस पर लोग ट्रेंडिंग रील्स (Trending Reels) बना रहे हैं और कई लोग इसे फॉलो कर रहे हैं।

    इंटरनेट पर छाया 25 साल पुराना गाना

    25 साल पहले यानी 2001 में रिलीज हुआ फाल्गुनी पाठक (Falguni Pathak Songs) का ये गाना है- सावन में मोरनी बनके मैं तो छम-छम नाचूं (Saawan Mein Morni)। इस गाने को श्वेता अग्रवाल और अनिरुद्ध प्रताप पर फिल्माया गया था।

    यह भी पढ़ें- Lata Mangeshkar से छिन गया था 53 साल पुराना Cult Song, 'भजन क्वीन' की आवाज ने बॉलीवुड में बढ़ा दी थी हलचल

    falguni

    इस गाने पर लोग इंस्टाग्राम पर जमकर रील्स बना रहे हैं और एक ट्रेंड भी फॉलो कर रहे हैं जिसमें उनके सिर पर एक किताब रखी होती है और वे फ्री हैंड स्टेप्स कर रहे होते हैं।

    फाल्गुनी पाठक का ये गाना उनके एल्बम 'सांवरिया तेरी याद में' का है। जिसमें उनका डोली डोली नींद में तेरे गाना शामिल है। इसमें शाहिद कपूर को फीचर किया गया था।

    falguni (1)

    फाल्गुनी पाठक के बारे में

    फाल्गुनी पाठक मुंबई में रहने वाली एक भारतीय गायिका, कलाकार और संगीतकार हैं। उनका संगीत भारत के गुजरात राज्य की पारंपरिक संगीत शैलियों पर आधारित है। 1987 में अपने पेशेवर करियर की शुरुआत के बाद से, वह एक ऐसी कलाकार बन गई हैं जिनके पूरे भारत में बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं।

     

    उनके कुछ लोकप्रिय गाने हैं चूड़ी जो खनकी हाथों में, मैंने पायल है छनकाई, मेरी चुनर उड़ उड़ जाए, आई परदेश से परियों की रानी और सावन में।

    यह भी पढ़ें- Sonu Nigam का 29 साल पुराना गाना Shah Rukh Khan को नहीं आया था पसंद, एयरपोर्ट जाते-जाते शूट हुआ रोमांटिक सॉन्ग

    खबरें और भी