यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Family Man स्टार Rohit Basfore के निधन की खबर ने तोड़ा मनोज बाजपेयी का दिल, शेयर किया खास पोस्ट
सुबह- सुबह द फैमिली मैन एक्टर रोहित बासफोर के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज द फैमिली मैन के लीड एक्टर मनोज बाज ...और पढ़ें

HighLights
- द फैमिली मैन अभिनेता के निधन पर मनोज बाजपेयी ने किया दुख व्यक्त
- मुंबई से गुवाहाटी दोस्तों संग ट्रिप के लिए निकले थे रोहित बासफोर
- रोहित बासफोर की संदिग्ध मौत की छानबीन में जुटी है पुलिस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सबकी पसंदीदा सीरीज 'द फैमिली मैन' के एक्टर रोहित बासफोर के निधन की खबर ने हर किसी को शॉक्ड कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई से अपने दोस्तों के साथ गुवाहाटी घूमने निकले रोहित बासफोर का शव गरभंगा जंगल में एक झरने के पास रविवार की शाम को मिला। कामरूप के पुलिस अधीक्षक रंजन भुयान ने अभिनेता की मौत के बाद बयान देते हुए बताया कि उनके पास रविवार को करीब 4:06 मिनट के आसपास फोन आया था, जिसके बाद डाइवर्स की मदद से तकरीबन संडे को 8: 30 बजे अभिनेता का शव बरामद किया।
रोहित बासफोर महज 25 साल के थे और वह जल्द ही मनोज बाजपेयी के साथ प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के सीजन 3 में नजर आने वाले थे। रोहित के निधन की खबर को सुनने के बाद सीरीज में 'श्रीकांत तिवारी' का किरदार अदा करने वाले मनोज बाजपेयी ने अपना दुख व्यक्त किया और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मनोज बाजपेयी ने लिखा- बहुत जल्दी चले गए
मनोज बाजपेयी ने अपने फैमिली मैन (Family Man 3) के को-स्टार को रोहित बासफोर के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "भगवान आपकी आत्मा को शांति दे रोहित बासफोर। आप बहुत जल्दी चले गए, हमारी संवेदनाएं आपके परिवार के साथ है। ओम शांति"।
यह भी पढ़ें: फैमिली मैन एक्टर Rohit Basfore का निधन, परिवार ने हत्या की जताई आशंका, ऑटोप्सी रिपोर्ट में बड़े खुलासे
मनोज बाजपेयी के पोस्ट पर फैंस भी अभिनेता रोहित को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "रेस्ट इन पीस रोहित"। दूसरे यूजर ने लिखा, "दुखद..ओम शांति"। एक और अन्य यूजर ने लिखा, "भाई सिर्फ ट्वीट मत करो, उनके परिवार का हालचाल भी पूछ लो"।
खबरें और भी
May God bless your soul with peace Rohit Basfore!! Gone too soon! Our condolences to the family!! ॐ शांति !!!
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) April 29, 2025
रोहित बासफोर की डेथ के मामले की छानबीन में जुटी है पुलिस
आपको बता दें कि द फैमिली मैन 3 से पहले कई और वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। कहा जा रहा है कि वह अभिनेता होने के साथ असम में जिम ट्रेनर भी थे। हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि ये डूबने का मामला हो सकता है।

Photo Credit- Instagram
शव बरामद होने के बाद उन्हें गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने अभिनेता को मृत घोषित करने के साथ ही उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी रंजन भुयान का कहना है कि अभी तक उनके परिवार से संपर्क नहीं हुआ है और पुलिस पुख्ता सबूत के बिना ये हत्या है या खुद अभिनेता डूबे हैं, इसकी कोई जानकारी शेयर नहीं कर सकती।