विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vijay Deverakonda की टीम ने ट्रोलर्स के खिलाफ दर्ज की शिकायत, 'फैमिली स्टार' के लिए एक्टर पर साधा था निशाना

Published: Mon, 08 Apr 2024 03:15 PM (IST)

फैमिली स्टार के मेकर्स ने दावा किया है कि फिल्म और एक्टर की ट्रोलिंग ने बिजनेस पर असर डाला है। ...और पढ़ें

विजय देवरकोंडा की टीम ने ट्रोलर्स के खिलाफ दर्ज की शिकायत, (X Image)
विजय देवरकोंडा की टीम ने ट्रोलर्स के खिलाफ दर्ज की शिकायत, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। हाल ही में एक्टर की फिल्म फैमिली स्टार रिलीज हुई है। रिलीज के महज चंद दिनों में फिल्म और विजय देवरकोंडा बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। ऐसे में एक्टर की टीम ने कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Teaser Out: झन्नाटेदार है 'पुष्पा: द रूल' का टीजर, अब तक नहीं देखा होगा अल्लू अर्जुन का ऐसा अवतार

खराब हुआ फिल्म का बिजनेस

फैमिली स्टार के मेकर्स ने दावा किया है कि फिल्म और एक्टर की ट्रोलिंग ने बिजनेस पर असर डाला है। ऐसे में कानूनी सहायता लेने का फैसला लिया गया। इसके साथ ही फैमिली स्टार के खिलाफ चलाए गए नेगेटिव कैम्पेन ने बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस भी खराब किया। अल्लू अर्जुन के मैनेजर और उनके फैन क्लब के अध्यक्ष ने ट्रोल्स के खिलाफ हैदराबाद के माधोपुर के साइबराबाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

विजय की टीम ने दर्ज कराई शिकायत

विजय देवरकोंडा की टीम से एक शख्स ने एक्स पर शिकायत दर्ज कराने के दौरान की फोटो शेयर की है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, "साइबर क्राइम शिकायत उन व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज की गई है जिन्होंने फैमिली स्टार फिल्म और अभिनेता विजय देवरकोंडा को टारगेट किया है और प्लान करके उनके खिलाफ नेगेटिव कैंपेन चलाए हैं। पुलिस अधिकारियों ने पहले ही कार्रवाई शुरू कर दी है और फर्जी आईडी और उपयोगकर्ताओं का पता लगा रहे हैं और उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है।"

यह भी पढ़ें- Crew Worldwide Box Office Day 7: दुनियाभर में 'क्रू' ने उड़ाया गर्दा, पहले हफ्ते में ही कमा लिए इतने करोड़

फैमिली स्टार का बिजनेस

फैमिली स्टार का डायरेक्शन परशुराम पेटला ने किया है।  2018 की हिट गीता गोविंदम के बाद निर्देशक के साथ विजय देवरकोंडा की ये दूसरी फिल्म है। फिल्म में फीमेल लीड में मृणाल ठाकुर है। सीता रामम और हाय नन्ना की सफलता के बाद ये एक्ट्रेस तीसरी तेलुगु फिल्म है। फैमिली स्टार पिछले शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे समीक्षकों और प्रशंसकों से मिली- जुली रिव्यू मिले है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर लगभग ₹11.95 करोड़ की कमाई की है। 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।