Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मैं ऐसा करती नहीं लेकिन...' दिल्ली के फैंस ने मुंबई में Shah Rukh Khan की कार का किया पीछा, वीडियो वायरल

    Updated: Sun, 18 Jan 2026 02:03 PM (IST)

    एक वीडियो में शाह रुख खान के क्रेजी फैंस को मुंबई में उनकी कार का पीछा करते हुए दिखाया गया है। एक लड़की और उसका दोस्त ऑटो-रिक्शा में किंग खान की एक झल ...और पढ़ें

    फैंस ने किया शाह रुख का पीछा (फोटो-इंस्टाग्राम)

    फैंस ने किया शाह रुख का पीछा (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. फैंस ने किया शाह रुख का पीछा

    2. कौन सी फिल्म में नजर आएंगे शाह रुख

    3. तगड़ा है किंग खान का स्टारडम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार किंग खान की तगड़ी फैन फॉलोविंग है। कई बार क्रेजी फैंस कुछ ऐसी हरकत कर देते हैं अपने फेवरेट फैन की सिर्फ एक झलक पाने के लिए। एक इंस्टाग्राम यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपनी एक फीमेल फ्रेंड के साथ मुंबई में एक ऑटो-रिक्शा में यात्रा करते हुए दिखाई दे रहे है। और जैसे ही उन्हें शाहरुख खान की कार दिखाई देती है, वे किंग एक्टर को 'हाय' कहने के लिए उनका पीछा करना शुरू कर देते हैं।

    लड़की ने ऑटो को लगाया पीछे

    वीडियो में, लड़की अपने ड्राइवर से कहती है,"थोड़ा आगे लो आगे। 'हाय' शाह रुख करूंगी मैं। आप इनके बगल में ही रखना। मैं किसी के लिए ये नहीं करती हूं।" बाद में वह ऑटो ड्राइवर से कहती है, "मेरे पापा कलेक्टर हैं।" इतने में लड़का बोलता है, "हम लोग दिल्ली से हैं।" आखिरकार वे शाह रुख खान की कार के पास पहुंच जाते हैं, लेकिन जाहिर है, उन्हें शाह रुख खान की एक झलक भी नहीं मिलती।

    यह भी पढ़ें- शाह रुख खान के जबरा फैन निकले Tom Hiddleston, पहली बार देखी थी बॉलीवुड की ये फिल्म

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Abhinav Saxena (@abhisaxy)

    फैंस ने किए मजेदार कमेंट

    वहीं फैंस इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- दीदी कह रही मैं ऐसा करती नहीं हूं और पूरे वीडियो में एक मिनट के लिए सांस लेने के लिए भी नहीं रुकी। दूसरे ने कहा- मेरे पापा कलेक्टर हैं बात खत्म। तीसरे ने लिखा- "मुझे लगता है कि पिछले हफ्ते से वह ज्यादा ही एक्टिव हो गए हैं क्योंकि मैंने भी जुहू में पुलिस एस्कॉर्ट के साथ दो बार उनका पीछा कर चुकी हूं... हम फैंस ऐसे ही होते हैं।" इस वीडियो ने एक बार फिर ये साबित कर दिया कि शाह रुख खान का स्टारडम तगड़ा है। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

    एक्टर की आने वाली फिल्में

    शाह रुख खान की आने वाली फिल्मों की बात करें तो एक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म किंग में नजर आएंगे। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अभय वर्मा, अनिल कपूर, अरशद वारसी, राघव जुयाल और जयदीप अहलावत भी हैं।

    यह भी पढ़ें- Don लौट आया! रणवीर के आउट होते ही Shah Rukh Khan ने 'डॉन 3' के लिए बोला हां, सिर्फ एक शर्त पर करेंगे फिल्म?

    खबरें और भी