Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Don लौट आया! रणवीर के आउट होते ही Shah Rukh Khan ने 'डॉन 3' के लिए बोला हां, सिर्फ एक शर्त पर करेंगे फिल्म?

    Updated: Sat, 17 Jan 2026 08:12 AM (IST)

    मोस्ट एंटीसिपेटेड मूवी डॉन 3 (Don 3) में रणवीर सिंह शाह रुख खान की जगह डॉन की भूमिका निभाने वाले थे, लेकिन अब वह फिल्म से बाहर हो गए हैं। रणवीर के हटत ...और पढ़ें

    डॉन 3 में सिर्फ एक शर्त पर शाह रुख खान की होगी वापसी। फोटो क्रेडिट- एक्स

    डॉन 3 में सिर्फ एक शर्त पर शाह रुख खान की होगी वापसी। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फरहान अख्तर की सुपरहिट फ्रेंचाइजी डॉन के तीसरे पार्ट को लेकर एक्साइटमेंट तो बहुत है, लेकिन यह फिल्म शुरू ही नहीं हो पा रही है। पहले रणवीर सिंह (Ranveer Singh) शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) को रिप्लेस कर डॉन बनने वाले थे, लेकिन धुरंधर (Dhurandhar) की रिलीज के बाद एक्टर के भी डॉन 3 छोड़ने की खबरें आने लगीं। फिर एक और एक्टर को फिल्म के लिए अप्रोच किया गया।

    मगर अब खबर है कि मेकर्स की आखिरी सुई अब असली डॉन यानी शाह रुख खान पर अटक गई है। इसका मतलब डॉन 3 में भी शाह रुख ही गैंगस्टर बनकर धमाल मचाने वाले हैं, लेकिन सिर्फ एक शर्त पर। ऐसी चर्चा है कि शाह रुख खान ने फरहान अख्तर के सामने एक शर्त रखी है और वह उसी शर्त पर डॉन 3 करेंगे।

    शाह रुख खान की डॉन 3 में वापसी?

    टेलीचक्कर की रिपोर्ट की मानें तो शाह रुख खान डॉन 3 करने के लिए मान गए हैं और अपने आइकॉनिक रोल में वापसी के लिए एक्साइटेड भी हैं। हालांकि, उन्होंने फरहान अख्तर के सामने एक शर्त रख दी है जो उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान के डायरेक्टर एटली (Atlee) से जुड़ी है।

    शाह रुख ने डॉन 3 के लिए क्या रखी शर्त?

    रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शाह रुख तभी डॉन 3 का हिस्सा बनेंगे, जब एटली को फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि एक्टर फिल्म का स्केल और दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए एटली को शामिल करने की बात कह रहे हैं। हालांकि, अभी तक कोई फाइनल फैसला नहीं लिया गया है। मेकर्स और स्टार्स की तरफ से भी इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में दैनिक जागरण इसका दावा नहीं करता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह के आउट होने से चमकेगी इस एक्टर की किस्मत, Don 3 के लिए रेस में आया नया नाम?

    Shah Rukh Khan

    डॉन-डॉन 2 से धमाल मचा चुके हैं शाह रुख

    बात करें डॉन 3 की तो यह फरहान अख्तर की हिट फ्रेंचाइजी का हिस्सा है। डॉन और डॉन 2 में शाह रुख खान ने अपने आइकॉनिक रोल्स से दर्शकों का दिल चुरा लिया था। हालांकि, तीसरे पार्ट में रणवीर सिंह उनकी जगह लेने वाले थे लेकिन अब उनका पत्ता भी कट गया है। यह भी कहा जा रहा था कि ऋतिक रोशन डॉन 3 में आ सकते हैं। अब देखते हैं कि शाह रुख की फिल्म में वापसी होती है या नहीं।

    यह भी पढ़ें- Don 3 में हुई इस फेमस बॉलीवुड विलेन की एंट्री, विक्रांत मैसी को रिप्लेस करेगा एक्टर