यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रणवीर के बिना डिनर पर गईं Deepika Padukone, एक्ट्रेस से ज्यादा केयर टेकर ने खींचा लोगों का ध्यान, फैंस ने कही ये बात
बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस कुछ ही महीनों में मां बनने वाल ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कुछ ही महीनों में मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस के साथ ही उनके फैंस भी उनके बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फरवरी के आखिरी महीने में कपल ने इस गुड न्यूज को अपने फैंस के साथ शेयर की थी।
दीपिका के बेबी बंप ने खींचा ध्यान
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की डिलीवरी डेट इस साल सितंबर में है। एक्ट्रेस की कुछ दिनों पहले फोटो सामने आई थी, जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा था। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस की बधाइयों का तांता लग गया। हाल ही में एक्ट्रेस अपनी फैमिली के साथ डिनर पर गईं। एक्ट्रेस का ये वीडियो वायरल तो हुआ ही। साथ ही एक बार फिर से उनके बेबी बंप ने लोगों का ध्यान खींचा।
बिन रणवीर के नजर आईं दीपिका
रणवीर सिंह, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के दूसरे प्री-वेडिंग में शामिल होने के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं, दीपिका इस बार के फंक्शन को अटेंड नहीं कर पाई हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फैमिली मेंबर्स और केयर टेकर के साथ रेस्टोरेंट से बाहर आती नजर आ रही हैं। उनके साथ एक लड़की भी है, जिस पर लोगों की नजरें पड़ीं, तो कमेंट सेक्शन में कमेंट्स की बाढ़ आ गई।
वीडियो देख लोगों ने कही ये बात
दीपिका का ये वीडियो देख लोगों ने कई तरह के कमेंट किए हैं। किसी ने एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी पर सवाल किया, तो किसी ने उनके साथ नजर आ रही लड़की पर कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा, 'ये प्रेग्नेंट नहीं लग रहीं।' एक अन्य ने लिखा, 'उस डोमेस्टिक हेल्पर के लिए बुरा लग रहा है, जिसे बैग कैरी करना पड़ रहा। क्या दीपिका एडल्ट हेल्पर नहीं रख सकतीं?'
दीपिका पादुकोण वर्क फ्रंट
दीपिका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो उनकी झोली में 'कल्कि 2898 एडी' और 'सिंघम अगेन' है।