Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Singham Again: रोहित शेट्टी ने दिखाई बदले हुए कश्मीर की झलक, शूटिंग के दौरान ऐसा था माहौल

    Updated: Tue, 28 May 2024 12:55 PM (IST)

    अजय देवगन दीपिका पादुकोण अर्जुन कपूर टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ स्टारर फिल्म सिंघम अगेन की शूटिंग जल्द पूरी होने वाली है। कुछ दिनों पहले ही इसके मेकर्स ...और पढ़ें

    रोहित शेट्टी ने शेयर किया वीडियो (Photo Credit: Instagram)
    रोहित शेट्टी ने शेयर किया वीडियो (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. रोहित शेट्टी ने शेयर किया वीडियो
    2. फैंस को दिखाई बदले हुए कश्मीर की झलक
    3. पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही 'सिंघम अगेन' का लोगों के बीच काफी बज देखने को मिल रहा है। यह मूवी घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। अजय देवगन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ स्टारर इस मूवी का फैंस बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म की टीम ने कश्मीर में अपनी शूटिंग पूरी की है।

    अब रोहित शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और कश्मीर के लोगों को शुक्रिया कहा है। फिल्म निर्माता ने अपने कश्मीर शूट शेड्यूल को सबसे बेहतरीन और इमोशनल बताया है। इसके साथ ही उन्होंने बदले हुए कश्मीर की झलक दिखाई है।

    यह भी पढ़ें: 'बाजीराव सिंघम' का हुआ ट्रांसफर, Singham Again में बने J&K के पुलिस ऑफिसर?

    रोहित ने दिखाया बदला हुआ कश्मीर

    डायरेक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित ने पहले के कश्मीर जहां अशांति, कर्फ्यू और सोशल लाइफ नहीं थी, उसको दिखाया है। इसके बाद उन्होंने बताया कि वह 5 साल बाद अपनी फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग करने कश्मीर पहुंचे, जहां उन्होंने बदला कश्मीर देखा।

    View this post on Instagram

    A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

    जहां वह बच्चों से मिले, उन्हें ऑटोग्राफ दिया। बढ़ते हुए टूरिज्म को दिखाया। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि सबसे बेहतरीन और इमोशनल शेड्यूल था। कश्मीर के प्रति आपके अपार प्रेम के लिए धन्यवाद।

    खबरें और भी

    जैकी श्रॉफ-अजय देवगन ने भी की थी तारीफ

    इससे पहले अभिनेता जैकी श्रॉफ ने भी अपनी शूटिंग पूरी करने के बाद कश्मीर की सरकार और वहां के लोगों के आभार जताया था। उन्होंने कहा कि यहां के लोग काफी मददगार और दयालु हैं और यहां का प्रशासन भी बहुत सहयोगी है। वहीं, अजय देवगन ने इस फिल्म की शूटिंग में सहयोग करने लिए कश्मीर फिल्म अथॉरिटी को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि यह खूबसूरत जगह है और हम यहां आते रहेंगे।

    यह भी पढ़ें: रोहित शेट्टी की इस मूवी का हिस्सा बनना चाहते हैं शरमन जोशी, क्या 'सिंघम अगेन' डायरेक्टर करेंगे मुराद पूरी?