यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Singham Again: फिर साथ दिखेगी बाप-बेटे की जोड़ी, 'सिंघम अगेन' में धमाल मचाएंगे टाइगर और जैकी श्रॉफ
अजय देवगन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म सिंघम अगेन का बज हर जगह देखने को मिल रहा है। फैंस भी रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही इस मूवी का बेसब्री क ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सिंघम अगेन' इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। अजय देवगन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ समेत कई स्टार्स इस फिल्म में एक साथ दिखाई देने वाले हैं। अब जैकी श्रॉफ ने भी इस फिल्म की टीम को जॉइन कर लिया है और कश्मीर में इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है।
'बागी 3' में एक साथ काम करने के बाद यह दूसरी फिल्म होगी, जिसमें पिता और बेटे यानी जैकी श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ एक साथ काम करने वाले हैं। अब अभिनेता ने अपनी शूटिंग और जम्मू कश्मीर की तारीफ की है।
यह भी पढ़ें: Arjun Kapoor ने पूरी की 'सिंघम अगेन' की शूटिंग, 20वीं फिल्म में 'विलेन' बनने पर बोली ऐसी बात
जैकी श्रॉफ ने की तारीफ
कश्मीर में फिल्म सिंघम अगेन की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने फिल्म इंडस्ट्री के पेशेवरों को उनके अटूट समर्थन के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया, जो फिल्मों और अन्य परियोजनाओं की शूटिंग के लिए यूटी का दौरा करते हैं।
इसके साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर में अपने समय के दौरान मिली मेहमान नवाजी और सहज सहयोग की तारीफ करते हुए कहा कि यहां के लोग अविश्वसनीय रूप से मददगार और दयालु हैं और प्रशासन बहुत सहयोगी है। जिस तरह यह जगह खूबसूरत है, उसी तरह यहां के लोग भी खूबसूरत हैं।
खबरें और भी

यह बहुत मजेदार था। सभी का समर्थन मिला और इतने सारे पर्यटकों को देखा। सभी ने इसका आनंद लिया। हमने इसका सबसे ज्यादा आनंद लिया। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।
बता दें कि हाल ही में अर्जुन कपूर ने भी इस फिल्म की शूटिंग पूरी की थी और उसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। अर्जुन इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं। रोहित शेट्टी की यह मूवी अगस्त 2024 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।