Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'सिंघम अगेन' डायरेक्टर Rohit Shetty ने दिखाई नई संसद की झलक, लिखी ये बड़ी बात

    Updated: Wed, 15 May 2024 01:40 PM (GMT+05:30)

    रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर में से एक हैं। उनकी फिल्में लोगों को काफी पसंद आती हैं। इन दिनों वह अपनी आने वाली मूवी सिंघ ...और पढ़ें

    रोहित ने दिखाई नई संसद की झलक (Photo Credit: Instagram)
    रोहित ने दिखाई नई संसद की झलक (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में अपनी एक्शन फिल्मों के जरिए एक अलग पहचान बनाने वाले डायरेक्टर रोहित शेट्टी इन दिनों 'सिंघम अगेन' को लेकर व्यस्त नजर आ रहे हैं। इस मूवी में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर समेत कई स्टार्स दिखाई देने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग के बीच डायरेक्टर ने हाल ही में नई संसद का दौरा किया है।

    इसका एक वीडियो रोहित शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक नोट भी लिखा है, जिसमें रोहित ने बताया कि इसे देखकर उन्हें गर्व और सम्मानित महसूस हुआ।

    यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में सबके छक्के छुड़ाएगी ये हसीना, मोनालिसा से ले चुकी हैं पंगा!

    रोहित ने दिखाई नई संसद की झलक

    रोहित शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने संसद के अंदर की हर छोटी-बड़ी चीज की एक झलक दिखाई है। इस दौरान एक्टर व्हाइट कुर्ता-पजामा पहने हुए नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि नये भारत का नया संसद भवन। ये सिर्फ संसद ही नहीं, पूरा भारत है। गौरवान्वित, विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

    फैंस को पसंद आया रोहित का वीडियो

    जैसे ही रोहित शेट्टी ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया, उनके फैंस ने भी इस पर जमकर अपने रिएक्शन शेयर किए। एक यूजर ने लिखा कि आप पारंपरिक परिधानों में अच्छे लग रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि गर्व का पल।

    सिंघम अगेन में व्यस्त रोहित

    बता दें कि इन दिनों रोहित शेट्टी अपनी मूवी सिंघम अगेन को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। उनकी यह मूवी अगस्त में आने वाली है, लेकिन फिर कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, बताया गया कि शूटिंग में देरी और पुष्पा 2 के आने की वजह से इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Deepika Padukone को 'लेडी सिंघम' के अवतार में देख फटी रणवीर सिंह की आंखें, पत्नी को दे दिया ये टैग