यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Deepika Padukone को 'लेडी सिंघम' के अवतार में देख फटी रणवीर सिंह की आंखें, पत्नी को दे दिया ये टैग
अजय देवगन स्टारर सिंघम अगैन (Singham Again) इसी साल बड़े पर्दे पर एक्शन का दमखम दिखाएगी। इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त में बड़े-बड़े धुरंधर दिखाई देंगे ...और पढ़ें

HighLights
- सिंघम अगैन से दीपिका पादुकोण का लुक रिवील
- दीपिका को लेडी सिंघम के अवतार पर बोले रणवीर सिंह
- रणवीर सिंह का पोस्ट हुआ वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इस वक्त अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। मच अवेटेड फिल्मों की लाइन लगने के अलावा वह जल्द ही मदरहुड फेज में कदम रखने वाली हैं। हाल ही में, प्रेग्नेंट दीपिका का आगामी फिल्म सिंघम अगैन (Singham Again) से पहला लुक रिवील किया गया था।
लेडी सिंघम के अवतार में दीपिका पादुकोण खूब जच रही थीं। पुलिस की वर्दी में काला चश्मा लगाए और शेरनी वाला इशारा करने वाला दीपिका का लेडी सिंघम लुक रिवील होते ही छा गया था। फिल्म में दीपिका के किरदा से भी पर्दा उठा। वह अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर में शक्ति शेट्टी की भूमिका में नजर आएंगी।
रणवीर ने दीपिका को बताया शेरनी
सिंघम अगैन से होने वाली मॉम दीपिका पादुकोण का लुक रिवील होने के बाद रणवीर सिंह ने अब इस पर रिएक्शन दिया है। रणवीर ने अपनी लेडी लव को शेरनी बताया है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दीपिका पादुकोण की लेडी सिंघम लुक वाली तस्वीर शेयर की है, साथ ही कैप्शन में लिखा है, "शेरनी।"
यह भी पढ़ें- Singham Again: '400 बैकग्राउंड डांसर्स, चार दिनों तक शूटिंग', खास होगा 'सिंघम अगेन' का डांस नंबर?
सिंघम में दिग्गज सितारों का मेला
रोहित शेट्टी निर्देशित सिंघम अगैन में सिनेमा के कई धुरंधर नजर आएंगे। फिल्म में अजय देवगन (बाजीराव सिंघम), करीना कपूर खान (अवनी कामत सिंघम), रणवीर सिंह (संगराम सिंघम), अक्षय कुमार (वीर सूर्यवंशी), टाइगर श्रॉफ (एसीपी सत्या), जैकी श्रॉफ (ओमर हाफीज) और अर्जुन कपूर (डेंजर लंका) जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिका में हैं। करीब 200 करोड़ के बजट में बन रही यह फिल्म इसी साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
खबरें और भी
दीपिका पादुकोण की अपकमिंग मूवी
बात करें दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की तो वह सिंघम अगैन के अलावा प्रभास स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी में नजर आएंगी। हाल ही में, फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज हुआ था। इसमें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
इसके अलावा वह सितंबर में पहली बार मां बनने जा रही हैं। फरवरी में दीपिका और रणवीर ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। शादी के 6 साल बाद कपल पहली बार माता-पिता बनने वाला है।
यह भी पढ़ें- बेटा या बेटी, किसके डैडी बनना चाहते हैं Ranveer Singh, 'सिंघम अगेन' एक्टर ने दिल खोल कर बताई अपनी इच्छा