Shah Rukh-सलमान और आमिर खान को मिल चुकी है अंडरवर्ल्ड से धमकी? फराह खान का खुलासा, बोलीं- 'करण जौहर को तो...'
90 के दशक में अंडरवर्ल्ड का खौफ पूरे बॉलीवुड में छाया हुआ था। 3 दशक से ज्यादा बॉलीवुड में बिता चुकीं फराह खान ने हाल ही में बताया कि शाह रुख खान से ले ...और पढ़ें

तीनों खान के साथ-साथ करण जौहर को भी मिली अंडरवर्ल्ड की धमकी/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 80 और 90 के दशक में बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड का किस कदर खौफ था, यह तो हम सब जानते हैं। जब भी कोई फिल्म रिलीज होकर हिट होती, तो तुरंत निर्माताओं से लेकर एक्टर्स तक को फिरौती की रकम के लिए अंडरवर्ल्ड की तरफ से धमकियां आनी शुरू हो जाती थीं।
हाल ही में मशहूर फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने इस बात का खुलासा किया कि 90 के दशक के सुपरस्टार्स शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान को कभी अंडरवर्ल्ड से धमकी मिली थी या नहीं। इसके साथ ही उन्होंने फिल्ममेकर करण जौहर से जुड़ा एक डरावना किस्सा भी शेयर किया।
90 के दशक में बॉलीवुड पर मंडराता था अंडरवर्ल्ड का साया
रणवीर अलाहबादिया के पॉडकास्ट में हिंदी सिनेमा के बदलते दौर पर बात करते हुए फराह खान ने बताया कि 1990 के दशक में इंडस्ट्री को अंडरवर्ल्ड के बढ़ते खतरे का काफी सामना करना पड़ा था। फराह ने बताया कि जब उन्होंने बतौर कोरियोग्राफर अपने करियर की शुरुआत की थी, तब निर्माता मुकेश दुग्गल को गोली मार दी गई थी। फराह ने याद करते हुए बताया कि 1993 या 1994 के आसपास वह एक फिल्म के सेट पर थीं, जब मुकेश दुग्गल की हत्या की खबर फैली थी। इससे पता चलता है कि उस समय इंडस्ट्री का माहौल कितना खतरनाक हो गया था।
यह भी पढ़ें- 'धुरंधर 2' एक्टर Akshaye Khanna के साथ काम करके निर्देशक को लगा था सदमा, बोलीं- 'वह सेट पर चीजें तोड़ते-फोड़ते थे'
जब 'ओम शांति ओम' की निर्देशक से यह पूछा गया कि क्या कभी शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान पर अंडरवर्ल्ड का प्रेशर आया था? तो उन्होंने तुरंत 'हां' में जवाब दिया। हालांकि, जब रणवीर ने यह पूछा कि क्या शाहरुख खान को कभी सीधे फोन आया था, तो फराह ने कहा, 'मुझे इस बारे में नहीं पता'।
खबरें और भी
-1773489507529.jpg)
करण जौहर को मिली थी अंडरवर्ल्ड से जान से मारने की धमकी
फराह खान ने उस डरावनी घटना को भी याद किया, जब निर्देशक-निर्माता करण जौहर को 'डुप्लीकेट' और 'कुछ कुछ होता है' के प्रीमियर के दौरान अंडरवर्ल्ड से धमकी मिली थी। उन्होंने कहा, "करण को धमकी मिली थी, जो हम सभी के लिए बहुत डरा देने वाली बात थी। उस वक्त हर कोई बस यही डिस्कस कर रहा था कि हमें प्रीमियर कैंसिल कर देना चाहिए, या फिर कड़ी सुरक्षा के साथ आगे बढ़ना चाहिए।"
आपको बता दें कि उस दौर में सिर्फ शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान ही नहीं, बल्कि राकेश रोशन, प्रीति जिंटा, महेश भट्ट और साजिद नाडियाडवाला सहित कई बड़े सितारों और निर्माताओं को अंडरवर्ल्ड से धमकियां मिल चुकी थीं।