Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fardeen Khan: 14 साल बाद कमबैक करने पर इमोशनल हुए फरदीन खान, Heeramandi ट्रेलर लॉन्च पर उमड़ा भावनाओं का सैलाब

    Updated: Tue, 09 Apr 2024 08:52 PM (GMT+05:30)

    Heeramandi-The Diamond Bazaar संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज हीरामंडी-द डायमंड बाजार का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस सीरीज की खास बात य ...और पढ़ें

    कमबैक को लेकर इमोशनल हुए फदीन खान (Photo Credit-X)
    कमबैक को लेकर इमोशनल हुए फदीन खान (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. 14 साल बाद वापसी करेंगे फरदीन खान
    2. हीरामंडी में निभाएंगे अहम किरदार
    3. आखिरी बार इस मूवी में दिखे थे फरदीन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के सदाबहार अभिनेता रहे फिरोज खान की बेटे फरदीन खान (Fardeen Khan) ने फिल्म इंडस्ट्री में बतौर एक्टर काफी नाम कमाया। लेकिन पिछले 14 साल से वह फिल्मी दुनिया से दूर रहे। ऐसे में अब जाकर फरदीन पूरी तरह से वापसी के लिए तैयार हैं। निर्देशक संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज हीरामंडी के जरिए फरदीन एक्टिंग की दुनिया में दोबारा से कमबैक करने जा रहे हैं।

    ऐसे में वेब सीरीज हीरामंडी-द डायमंड बाजार (Heeramandi) के ट्रेलर लॉन्च के दौरान फरदीन काफी वक्त बाद फिल्मी जगत में लौटने को लेकर भावुक हो गए और इस दौरान उन्होंने अपने दिल बात कह डाली। 

    वापसी को लेकर भावुक हुए फरदीन खान

    एक अभिनेता के लिए वापसी का लम्हा हमेशा से खास रहता है। ऐसा ही कुछ फरदीन खान के लिए होता हुआ नजर आ रहा है। मंगलवार को हीरामंडी वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया है। दिल्ली में संजय लीला भंसाली की इस सीरीज के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फरदीन खान सहित तमाम स्टार कास्ट मौजूद रहीं। 

    इस मौके पर फरदीन से लंबे वक्त कमबैक को लेकर सवाल पूछा गया, इस पर एक्टर ने कहा- मैं खुद को बहुत लकी मानता हूं कि दोबारा से मुझे आप सबसे जुड़ने का और फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करने का अवसर मिल रहा है। ये पल मुझे बहुत इमोशनल करने वाला है। संजय लीला भंसाली और नेटफ्लिक्स का बहुत-बहुत आभारी हूं, जो मुझे ये मौका मिला। 

    इस दौरान अपनी बात कहते हुए फरदीन खान बीच-बीच में भावुक होते भी दिखे। बता दें कि भंसाली की हीरामंडी में फरदीन वली मोहम्मद का किरदार निभा रहे हैं। 

    आखिरी बार इस मूवी में दिखी थी फरदीन की झलक

    बात की जाए फरदीन खान की आखिरी फिल्म के बारे में तो वह साल 2010 में आई दुल्हा मिल गया थी। एक्टर की ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। इस फिल्म के बाद फरदीन इंडस्ट्री से गायब हो गए और अब वह हीरामंडी से कमबैक करेंगे। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Heeramandi से फरदीन खान का पहला लुक हुआ रिवील, 14 साल बाद एक्टर ने वली मोहम्मद बनकर की शानदार वापसी