Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सामने आई Farhan Akhtar की 120 Bahadur की रिलीज डेट, तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे एक्टर

    Updated: Fri, 20 Dec 2024 04:17 PM (IST)

    फिल्म स्टार फरहान अख्तर इन दिनों मेजर शैतान सिंह के जीवन पर आधारित एक फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसका नाम 120 बहादुर है। फिल्म की शूटिंग लद्दाख में हो रही ...और पढ़ें

    फरहान अख्तर की 120 बहादुर को मिली रिलीज डेट
    फरहान अख्तर की 120 बहादुर को मिली रिलीज डेट

    HighLights

    1. कब रिलीज होगा फिल्म?
    2. सेना के अधिकारी की भूमिका निभाएंगे फरहान
    3. लद्दाख में हो रही फिल्म की शूटिंग

     एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। फरहान अख्तर को सिल्वर स्क्रीन पर देखे हुए काफी समय हो गया है। एक्टर को आखिरी बार साल 2021 में फिल्म तूफान में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर नजर आई थीं। इसके बाद एक्टर ने डॉन 3 की अनाउंसमेंट की जिसके बाद उनका नाम एक बार फिर सुर्खियों में आया। इस फिल्म में रणवीर सिंह नजर आएंगे।

    लोगों के बीच है फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट

    फिलहाल फरहान अख्तर इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 120 बहादुर को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म की कहानी मेजर शैतान सिंह (पीवीसी) और चार्ली कंपनी, 13 कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिकों पर आधारित होगी। फिल्म में 1962 के इंडो-चाइना वॉर को दिखाया जाएगा। सैनिकों की बहादुरी, वीरता और बलिदान की कहानी लेकर आ रहे फरहान अख्तर ने जब फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया था तभी से इस फिल्म को लेकर दर्शकों में एक अलग ही एक्साइटमेंट है।

    यह भी पढ़ें: 'वो 3 हजार और हम 120 बहादुर', भारत-चीन युद्ध पर बनी फिल्म लेकर आ रहे फरहान अख्तर, हाथ में है ये मुख्य रोल

    क्या है फिल्म की रिलीज डेट?

    अब आखिरकार फिल्म को रिलीज डेट मिल गई है। यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को रजनीश 'रेजी' घई ने डायरेक्ट किया है और एक्सेल एंटरटेनमेंट इसका प्रोडक्शन हाउस है। इस फिल्म में फरहान मेजर शैतान सिंह भाटी PVC का किरदार निभा रहे हैं। उन्हें एक आर्मी ऑफिसर के किरदार में देखना और भी दिलचस्प होने वाला है।

    क्या होगा फरहान अख्तर का किरदार?

    फरहान ने फिल्म का जो पहला पोस्टर शेयर किया था उसमें वह वर्दी पहने हुए हाथ में राइफल लिए नजर आ रहे थे। उन्होंने लिखा,"वीरता की इस अविश्वसनीय कहानी को पर्दे पर लाने में उनके समर्थन के लिए हम भारतीय सेना के आभारी हैं। हम आज इस फिल्म को बनाने के लिए तैयार हैं।" फिल्म की शूटिंग 4 सितंबर से लद्दाख में हो रही है। फरहान इस फिल्म में मेजर शैतान सिंह (पीवीसी) की वीरता को पर्दे पर उतारेंगे।

    खबरें और भी

    फरहान ने एक और पोस्टर के साथ वीरों के इन बलिदानों को याद किया। उन्होंने लिखा- जो उन्होंने हासिल किया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। मेरे लिए ये एक बड़े ही गौरव और सम्मान की बात है। मैं आपको आदरणीय परम वीर चक्र से सम्मानित मेजर शैतान सिंह और चार्ली कंपनी, 13 कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिकों की कहानी प्रस्तुत कर रहा हूं।

    यह भी पढ़ें: 120 बहादुर: रेजांग ला के परमवीर मेजर शैतान सिंह की वीरता पर बनेगी फिल्म, फरहान अख्तर ने शुरू की शूटिंग