Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Don 3 को लेकर फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच बढ़ा विवाद, शिकायत लेकर FWICE पहुंचे निर्देशक

    Updated: Sun, 24 May 2026 03:29 PM (IST)

    फरहान अख्तर ने 'डॉन 3' से रणवीर सिंह के बाहर होने को लेकर FWICE में शिकायत दर्ज कराई है। FWICE 25 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले पर चर्चा करेगी और ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के बीच 'डॉन 3' को लेकर विवाद चल रहा है। रणवीर के फिल्म से बाहर होने के बाद फरहान ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। अब यह मामला फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ (FWICE) के पास पहुंच गया है, जहां फरहान ने रणवीर के इस मचअवेटेड फिल्म से बाहर होने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।

    कब तक आएगा फैसला?

    रणवीर को इस प्रोजेक्ट के लिए लीड एक्टर के तौर पर कास्ट किया जाना था। लेकिन फिल्म निर्माताओं के साथ मतभेदों के कारण वह मूवी से बाहर हो गए। अब FWICE कल यानी 25 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। संभावना है कि इस दौरान इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से चर्चा की जाएगी। पूरी समीक्षा करने के बाद ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। अपने आधिकारिक बयान में, फिल्म संस्था ने पुष्टि की है कि वह 'डॉन 3' से रणवीर के कथित रूप से बाहर होने को लेकर फरहान अख्तर की शिकायत पर चर्चा करेगी। फाइनल डिसीजन सोमवार को शाम 4 बजे तक आ जाएगा।

    Ranveer (30)

    यह भी पढ़ें- 1800 करोड़ी रणवीर सिंह ने नहीं लौटाए 10 करोड़? Don 3 की कहानी में आया नया ट्विस्ट

    धुरंधर की सफलता के बाद किया किनारा?

    दिसंबर 2025 में, रणवीर सिंह ने अचानक 'डॉन 3' से किनारा कर लिया था। ऐसा कहा जा रहा था कि धुरंधर की सफलता के बाद एक्टर ने ऐसा डिसीजन लिया है। हालांकि अभिनेता ने स्क्रिप्ट में बदलाव को इसका मुख्य कारण बताया था। उनके ये फैसला आदित्य धर की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता के कुछ दिनों बाद आया, जो 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

    फरहान अख्तर और उनके प्रोडक्शन पार्टनर रितेश सिधवानी (एक्सल एंटरटेनमेंट) ने दावा किया कि रणवीर के फिल्म में काम करने की सहमति पर निर्भर रहते हुए उन्होंने प्री-प्रोडक्शन में काफी खर्च किया था। रणवीर ने शेड्यूल में टकराव और अन्य कारणों का हवाला देते हुए फिल्म की शूटिंग में देरी की और बाद में फिल्म छोड़ दी। इसके बाद एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर से 40 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की।

    खबरें और भी

    Farhan (6)

    फरहान ने क्या रखी शिकायत?

    एक तरफ जहां रणवीर सिंह ने अभी तक इस मामले में पूरी तरह से चुप्पी साधी हुई है, वहीं फरहान अख्तर ने पिछले महीने 'डॉन 3' विवाद पर खुलकर बात की थी। उन्होंने 'द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया' से कहा, "मैंने जो सीखा है, वह यह है कि इस चीज के लिए तैयार रहो कि कभी भी कुछ भी हो सकता है। जब तक फिल्म में कुछ हो न जाए, तब तक किसी भी बात को हल्के में न लें।" उन्होंने आगे कहा, "आपको एहसास होता है कि एक समय ऐसा आएगा जब हालात थोड़े चुनौतीपूर्ण होंगे। आपने अच्छा समय देखा है। कोई बात नहीं, बस इसे सहजता से स्वीकार करें।"

    डॉन 3 लोकप्रिय डॉन फ्रैंचाइज की तीसरी कड़ी है। इसके पहले दो पार्ट्स साल 2006 और 2011 में रिलीज हुए थे, जिनमें शाहरुख खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

    यह भी पढ़ें- कटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा नहीं होंगी Zee Le Zaraa का हिस्सा? फरहान अख्तर ने बदला अपना इरादा