Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Farhan Vs Ranveer: ऋतिक का आना, रणवीर का जाना, 'डॉन' का फसाना; पढ़िए पूरी Inside Story

    Updated: Fri, 13 Feb 2026 12:15 PM (IST)

    Don 3 का कुछ अता-पता नहीं, लेकिन रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) के बीच कलेश जरूर शुरू हो गया है। 40 करोड़ की डिमांड, ऋतिक र ...और पढ़ें

    डॉन 3 पर आखिर क्यों मचा बवाल। फोटो क्रेडिट- एक्स

    डॉन 3 पर आखिर क्यों मचा बवाल। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह ने डॉन 3 से किनारा कर लिया है जिसके बाद से ही फिल्मी गलियारों में विवाद गहरा गया है। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट की तरफ से रणवीर से 40 करोड़ रुपये की डिमांड की गई है जो प्री-प्रोडक्शन पर खर्च हुए थे। इस बीच रणवीर ने ऋतिक रोशन का जिक्र कर एक नया दावा कर लिया है जो अब सुर्खियां बटोर रहा है।

    डॉन 3 से रणवीर सिंह ने आखिर क्यों किनारा किया? फरहान अख्तर के साथ उनकी अनबन कैसे हुई? डॉन 3 से ऋतिक रोशन का क्या कनेक्शन है? चलिए आपको डॉन 3 के विवाद से जुड़ी इंसाइड स्टोरी बताते हैं। 

    शाह रुख आउट, रणवीर इन!

    बात साल 2023 की है, फिल्मी गलियारों में चर्चा थी कि शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) अब डॉन नहीं बनेंगे। फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी में 'खिलजी' की एंट्री हो रही है। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और शाह रुख के बाद रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को डॉन बनता देखना दिलचस्प होने वाला था।

    रणवीर की 'जंगली बिल्ली' कौन?

    2023 में फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने डॉन 3 की अनाउंसमेंट भी कर दी और दुनिया को बता दिया कि अगले डॉन रणवीर सिंह बनने वाले हैं। रणवीर के अपोजिट मुख्य भूमिका में कृति सेनन (Kriti Sanon) को कास्ट किया गया था।

    तीन साल तक अटकी डॉन 3

    कास्टिंग वगैरह का काम हो गया था, लेकिन शूटिंग का कुछ अता-पता नहीं चल रहा था। कभी कहा गया कि 2024 में शूटिंग शुरू होगी तो कभी 2025 में। बिहाइंड द सीन क्या चल रहा था, इसके बारे में कोई अपडेट नहीं आ रहा था। बस कहा जा रहा था कि फिल्म बनेगी, लेकिन कब? इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

    खबरें और भी

    रणवीर सिंह ने छोड़ी डॉन 3

    मगर दिसंबर 2025 में धुरंधर के आते ही रणवीर सिंह ने डॉन 3 से किनारा कर लिया। पहले खबर आई कि क्रिएटिव डिफ्रेंस की वजह से रणवीर ने फिल्म छोड़ी। कहा गया कि उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं पसंद आई, लेकिन फरहान अख्तर ने इस दावे को खारिज किया। मामला उलझता गया और प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के साथ मेकर्स व रणवीर की दो-दो बार मीटिंग हुई।

    Ranveer Singh Farhan Akhtar

    फरहान अख्तर ने रणवीर से मांगे 40 करोड़

    फरहान अख्तर की तरफ से रणवीर सिंह से 40 करोड़ रुपये की डिमांड की गई। कहा गया कि डॉन 3 का प्री-प्रोडक्शन हो जाने के बाद रणवीर ने फिल्म से किनारा किया जिससे मेकर्स को नुकसान पहुंचा है। मगर रणवीर ने यह रकम देने से इनकार किया है क्योंकि उनका कहना है कि वह इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं। इस मामले में ऋतिक रोशन की भी अहम भूमिका सामने आई है। चलिए आपको दोनों की साइड स्टोरी बताते हैं।

    क्या है डॉन 3 को लेकर रणवीर सिंह का पक्ष?

    बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, धुरंधर के बाद रणवीर सिंह ने डॉन 3 को छोड़ने का क्यों फैसला किया और दूसरी मीटिंग में फरहान अख्तर और मेकर्स पर क्या इल्जाम लगाए हैं, यहां जानिए...

    • रणवीर सिंह ने एक्सेल एंटरटेनमेंट पर अनप्रोफेशनलिज्म और 'डॉन 3' को फ्लोर पर लाने को लेकर सीरियस न होने का इल्जाम लगाया।
    • रणवीर का दावा- फरहान अख्तर के पास कभी कोई बाउंड स्क्रिप्ट नहीं थी और एक एक्टर के तौर पर, वह सिर्फ पूरी तरह से डेवलप्ड मटीरियल के साथ ही काम करना पसंद करते हैं।
    • रणवीर सिंह का दावा- फरहान स्क्रिप्ट पर फीडबैक के लिए कभी तैयार नहीं थे। फिल्ममेकर को स्क्रिप्ट में कुछ सबप्लॉट शामिल करने में दिक्कत थी।
    • रणवीर ने आरोप लगाया है कि प्रोड्यूसर्स ऋतिक रोशन को अप्रोच करना चाह रहा था और 'धुरंधर' की सफलता के बाद ही उनसे दोबारा कॉन्टैक्ट किया।
    • रणवीर सिंह ने यह भी कहा है कि फरहान अख्तर डॉन 3 पर ध्यान देने की बजाय अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स और अपनी एक्टिंग पर ध्यान दे रहे थे। 
    • रणवीर सिंह का दावा है कि डॉन 3 पर काम आगे न बढ़ने की वजह से वह परेशान हो गए थे। 

    यह भी पढ़ें- Don 3 से मुंह मोड़ना Ranveer Singh को पड़ा भारी, इतनी बड़ी कीमत चुकाएंगे 'धुरंधर' स्टार?

    Ranveer Singh

    क्या है डॉन 3 को लेकर फरहान अख्तर का पक्ष?

    यहां हम आपको डॉन 3 को लेकर हो रहे विवाद में फरहान अख्तर की साइड बताएंगे। 7 फरवरी को आयोजित हुई दूसरी मीटिंग में एक्सेल एंटरटेनमेंट के प्रोड्यूसर्स फरहान और रितेश ने रणवीर सिंह के आरोपों पर क्या-क्या कहा है, यहां जानिए...

    • फरहान का दावा- रणवीर सिंह को कभी भी डॉन 3 की स्क्रिप्ट से कोई दिक्कत नहीं हुई। वह डॉन बनने के लिए एक्साइटेड थे।
    • फरहान का कहना है कि स्क्रिप्ट रेगुलर इंटरवल पर शेयर की गई थी और रणवीर ने हर स्टेज पर उसे अप्रूव किया था।
    • फरहान का दावा- डॉन 3 के प्री-प्रोडक्शन में 40 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। फिल्म से अचानक बाहर होने के बाद रणवीर इसकी भरपाई करेंगे। 
    • प्रोड्यूसर्स ने यह भी दावा किया है कि रणवीर सिंह बेवजह की डिमांड कर रहे थे। 

    रणवीर और फरहान के बीच अभी मामला सुलझा नहीं है। रणवीर ने 40 करोड़ देने से इनकार कर दिया है। अब देखते हैं कि इस पर क्या फैसला आता है। रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक रोशन की टीम ने फरहान अख्तर की डॉन 3 के लिए अप्रोच होने की खबर को खारिज कर दिया है। बता दें कि हाल ही में रणवीर सिंह को व्हॉट्सएप पर धमकी भी मिली थी।

    यह भी पढ़ें- Don 3 छोड़ते ही Ranveer Singh से खफा हुए फरहान अख्तर, सोशल मीडिया पर डायरेक्टर ने निकाला गुस्सा?