Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    4 साल की उम्र में साउथ सुपरस्टार के साथ किया डेब्यू, आज बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की फिल्म से करती हैं राज

    Updated: Wed, 28 May 2025 09:03 PM (GMT+05:30)

    फातिमा ने पहली बार इंडस्ट्री में एक बाल कलाकार के रूप में कदम रखा था। उन्होंने चाची 420 बड़े दिलवाला और वन 2 का 4 जैसी फिल्मों में काम किया। चाची 420 ...और पढ़ें

    चाची 420 में फातिमा सना शेख (फोटो-Imdb)
    चाची 420 में फातिमा सना शेख (फोटो-Imdb)

    HighLights

    1. चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर की थी शुरुआत
    2. चार साल थी फातिमा की उम्र
    3. चाची 420 से एक्ट्रेस ने किया डेब्यू

     एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स हैं जिन्होंने चाइल्ड एक्टर के तौर पर फिल्मों में शुरुआत की थी। आज वो युवा होकर भी एक्टिंग का लोहा मनवाते नजर आ रहे हैं। आज हम आपको इंडस्ट्री की उस फेमस एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने ना सिर्फ बचपन में अपने हुनर का लोहा मनवाया बल्कि आज भी अपनी स्टाइल और अभिनय के दम पर सबको फेल किए हुए हैं।

     कौन है फिल्म चाची 420 की भारती?

    आज हम हिंदी सिनेमा की जिस फेमस एक्ट्रेस के बारे में आपको बताने वाले हैं, उन्होंने इंडस्ट्री के कुछ बड़े सुपरस्टार अजय देवगन, काजोल, आमिर खान और साउथ स्टार कमल हासन के साथ भी काम किया है। अभिनेत्री को साउथ सुपरस्टार कमल हासन के साथ 90 के दशक की हिट फिल्म चाची 420 में देखा गया।

    यह भी पढ़ें: Kajol की गोद में दिखने वाली छोटी बच्ची सिनेमा में करती है राज, बॉक्स ऑफिस पर दे चुकी है 300 करोड़ की फिल्म

    बॉलीवुड को दे चुकी है 300 करोड़ की फिल्म

    मौजूदा समय में वह एक्ट्रेस फैंस की फेवरेट मानी जाती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं ये एक्ट्रेस बॉक्स ऑफिस पर एक 300 करोड़ की फिल्म भी दे चुकी हैं। आइए जानते हैं कि वह हसीना कौन है।

    इन फिल्मों में आ चुकी हैं नजर?

    हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस फातिमा सना शेख की जिन्होंने कमल हासन की फिल्म चाची 420 से डेब्यू किया था। फातिमा ने फिल्म में भारती का किरदार निभाया था और तब वो सिर्फ 4 साल की थीं। फातिमा आज 33 साल की हैं और कई शानदार फिल्मों में काम कर चुकी हैं। दंगल, सैम बहादुर, लूडो, धक धक, और सैम बहादुर उनकी कुछ दमदार फिल्मों में से एक हैं।

    खबरें और भी

    चाइल्ड एक्टर के तौर पर फातिमा की फिल्में

    इसके अलावा फातिमा कई अन्य फिल्मों में भी चाइल्ड एक्टर के तौर पर काम कर चुकी हैं,जिनमें इश्क (1997), बड़े दिलवाला (1999), खूबसूरत (1999) और वन 2 का 4 (2001) शामिल हैं। हालांकि, फातिमा को सबसे अधिक लोकप्रियता सुपरस्टार आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल (Dangal) से मिली, जिसमें उन्होंने रेसलर गीता फोगाट का किरदार निभाया था। भले ही फातिमा का नाम आज बेहतरीन स्टार्स में से एक है लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा सफलता आमिर खान की फिल्म दंगल से मिली। दंगल में फातिमा ने गीता का रोल प्ले किया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 390 करोड़ के करीब कमाई की थी।

    यह भी पढ़ें: बॉलीवुड वाइफ बनेगी फातिमा सना, कब से शुरू होगी फिल्‍म की शूटिंग; क्‍या है कहानी?